स्पष्टीकरण 'असंतोषजनक', फिर भी सहानुभूति पूर्वक विचार, सख्त चेतावनी हैं या संगठन का दबाव ?

 




स्पष्टीकरण 'असंतोषजनक', फिर भी सहानुभूति पूर्वक विचार, सख्त चेतावनी हैं या संगठन का दबाव ?

 चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र के दुर्गापुर रैयतवारी कॉलरी में अनुशासनात्मक कार्रवाई को लेकर प्रबंधन का निर्णय सवालों के घेरे में आ गया है एक ओर प्रबंधन ने तीन कर्मचारियों द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को असंतोषजनक करार दिया तो वहीं दूसरी ओर जांच आगे बढ़ाने के बजाय सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की सख्त चेतावनी देकर मामला समाप्त कर दिया. 

जानकारी के अनुसार 19 जून 2026 को खान प्रबंधक ने एक सेफ्टी कम प्रोडक्शन असिस्टेंट को कंपनी के प्रमाणित स्थायी आदेशों की अवहेलना एवं अनुशासनहीनता के आरोप में आरोपपत्र-सह-निलंबन पत्र जारी किया था, इसी मामले में एक अन्य सेफ्टी कम प्रोडक्शन असिस्टेंट और एक ओवरमैन को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया था. 

सूत्रों के अनुसार तीनों कर्मचारियों ने प्रबंधन को एक जैसा स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया था जिसे प्रबंधन ने असंतोषजनक बताया लेकिन आश्चर्यजनक रूप से जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बजाय तीनों कर्मचारियों के मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उन्हें भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया! 

अब सवाल यह उठ रहा है कि यदि स्पष्टीकरण वास्तव में असंतोषजनक था तो फिर आरोपों की सत्यता की जांच क्यों नहीं कराई गई? और यदि मामला केवल चेतावनी देकर समाप्त करना था तो फिर स्पष्टीकरण को असंतोषजनक बताने का औचित्य क्या था? प्रबंधन के इस निर्णय को लेकर कर्मचारियों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. 

अब कर्मचारी वर्ग में यह चर्चा है कि कहीं यह फैसला किसी कर्मचारी संगठन के हस्तक्षेप या दबाव का परिणाम तो नहीं है हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन प्रबंधन के इस निर्णय ने  सवाल अवश्य खड़े कर दिए हैं.




Post a Comment

0 Comments