एमडी खरेदी - बिक्री मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, रामनगर पुलिस का देर रात लॉज पर छापा
◾रामनगर पुलिस ने देर रात जिला परिषद कार्यालय के सामने स्थित एक लॉज पर छापा मारकर दो युवकों को गिरफ्तार किया
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : चंद्रपुर शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने देर रात चंद्रपुर जिला परिषद कार्यालय के सामने स्थित एक लॉज पर छापा मारकर दो युवकों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली, तलाशीं के दौरान पुलिस को उन युवकों के पास से लगभग 22.32 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) पाउडर, चार मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा ऐसा कुल एक लाख 66 हजार 200 रुपये का मुद्दा माल जब्त किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर पुलिस के कर्मचारी ब्लूटी साखरे ओर आनंद खरात को सूचना मिली कि अकोला निवासी दो युवक चंद्रपुर में एमडी की बिक्री के उद्देश्य से एक लॉज में ठहरे हुए हैं सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक प्रभावित एकुरके अपने पुलिस स्टाफ के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए देर रात लॉज पर दबिश दी , तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से 22.32 ग्राम एमडी पाउडर, चार मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा बरामद किया गया इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू की , जांच दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनके खिलाफ पूर्व में दुर्गापुर पुलिस थाने में मामला दर्ज है उसी प्रकरण में वे चंद्रपुर जिला न्यायालय में आए थे ,सुबह न्यायालय में पेश होने के बाद वे बाहर निकल गए, लेकिन रात होते-होते एक बार फिर मादक पदार्थ के साथ रामनगर पुलिस के हत्थे चढ़ गए.
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम 44 वर्षीय अब्दुल राजिक अब्दुल रशीद तथा शेख मुस्तफा शेख रहीम कुरेशी बताया जा रहा है जो कि अकोला जिले के रहवासी है.
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे शहर के तुकुम निवासी मोहम्मद नासिर रियाज शेख नामक व्यक्ति को लगभग पांच ग्राम एमडी बेच चुके थे, पुलिस ने आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर तुकुम निवासी मोहम्मद नासिर रियाज शेख को भी गिरफ्तार कर लिया है मामले में आगे की जांच जारी है.
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्रभात एकुरके के नेतृत्व में डीबी टीम ने की.







0 Comments