दुर्गापूर उपक्षेत्रीय प्रबंधक का झुटा दावा ? क्षेत्र का कर्मचारी पेश कर रहे ईमानदारी का मिसाल !
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : चंद्रपुर क्षेत्र के दुर्गापुर उपक्षेत्रीय प्रबंधक का हालिया बयान अब सवालों के घेरे में आ चुका है जिस आत्मविश्वास के साथ उन्होंने यह दावा किया था कि “कर्मचारी मात्र 4 घंटे काम करते हैं और पूरा वेतन उठाते हैं” वह अब ज़मीनी हकीकत के सामने बिखरता हुआ नजर आ रहा है.
राज्य रिपोर्टर न्यूज़ की पड़ताल में सामने आए तथ्य उनके दावे को पूरी तरह से झूठा साबित करने की दिशा में दिखाई देते हैं राज्य रिपोर्टर न्यूज़ की जांच के दौरान कर्मचारी के ऐसे ठोस प्रमाण सामने आए हैं जिनकी दैनंदिनी (डेली अटेंडेंस रिकॉर्ड) यह साफ दर्शाती है कि वे 4 घंटे नहीं, बल्कि 9 घंटे से भी अधिक समय तक लगातार कार्यरत हैं हैरानी की बात यह है कि ये कर्मचारी न तो किसी “पे हॉलिडे” का लाभ ले रहे हैं और न ही अतिरिक्त समय (ओवरटाइम) का कोई भुगतान उन्हें प्राप्त हो रहा है.
जिससे यह अब ऐसी चर्चा हो रही है कि , क्या उपक्षेत्रीय प्रबंधक का बयान तथ्यों से परे था? या वास्तविक मेहनत करने वाले कर्मचारियों का मनोबल कम करने का प्रयास है ? या फिर घाटे की जिम्मेदारी से बचने के लिए कर्मचारियों पर आरोप मढ़े जा रहे हैं?
वास्तविकता यह है कि जहां एक ओर कर्मचारी अपनी निर्धारित समयसीमा से कहीं अधिक काम कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर उन पर “कम काम, पूरा वेतन” का आरोप लगाना न केवल अन्यायपूर्ण है बल्कि उनकी मेहनत का खुला अपमान भी है.
प्रबंधन द्वारा जब क्षेत्र के घाटे का हवाला देकर कर्मचारियों की कार्यशैली पर उंगली उठाया जा रहा है परंतु दस्तावेजी सबूत इसके विपरीत कहानी बयां कर रहे हों तो यह बयान प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े करता है.
जिससे अब मांग हो रही है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और सच्चाई को सामने लाया जाए, ताकि मेहनतकश कर्मचारियों की छवि पर लगे इस दाग को मिटाया जा सके और जिम्मेदारी तय हो सके.







0 Comments