ईमानदार कामगारों के अपमान पर संगठनों की चुप्पी, क्या उपक्षेत्रीय प्रबंधक पर होगी कार्रवाई ?
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : चंद्रपुर क्षेत्र के दुर्गापुर उपक्षेत्रीय प्रबंधक का विवादित बयान अब तूल पकड़ता जा रहा है जिस बेपरवाही और आत्मविश्वास के साथ उन्होंने कहा था कि कर्मचारी केवल 4 घंटे काम करते हैं और पूरा वेतन उठाते हैं वह दावा अब सवालों के घेरे में है ओर ज़मीनी हकीकत इस बयान को पूरी तरह झूठा साबित करती नजर आ रही है.
सच्चाई यह है कि क्षेत्र के एक कर्मचारी के ठोस प्रमाण सामने आए हैं जिसमे उनकी दैनंदिनी (डेली अटेंडेंस रिकॉर्ड) साफ दिखाती है कि वे 4 घंटे नहीं, बल्कि लगातार 9 घंटे या उससे अधिक समय तक काम कर रहे हैं चौंकाने वाली बात यह है कि न तो उन्हें “पे हॉलिडे” का लाभ मिल रहा है और न ही अतिरिक्त समय (ओवरटाइम) का कोई भुगतान ऐसे में यह सवाल उठना लाज़मी है कि आखिर मेहनत करने वाले कामगारों को बदनाम करने की यह कोशिश क्यों?
चर्चा यह भी है कि प्रबंधन अपनी विफलताओं और घाटे की जिम्मेदारी से बचने के लिए कर्मचारियों पर आरोप मढ़ रहा है यह न केवल सच्चाई से भागने की कोशिश है बल्कि उन ईमानदार कामगारों का खुला अपमान भी है जो दिन-रात मेहनत कर क्षेत्र को चलाए हुए हैं.
इस गंभीर मुद्दे को राज्य रिपोर्टर न्यूज़ ने प्रमुखता से उजागर किया लेकिन हैरानी की बात यह है कि कामगारों के हितों की बात करने वाले संगठन अब तक चुप्पी साधे हुए हैं न कोई विरोध, न कोई बयान—यह खामोशी कई सवाल खड़े कर रही है क्या यह मौन समर्थन है? या फिर दबाव में आई चुप्पी? दूसरी ओर प्रबंधन भी अब तक कोई जांच शुरू करने से बचता दिख रहा है इससे यह संदेह और गहरा हो रहा है कि कहीं अधिकारी और संगठन मिलकर इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश तो नहीं कर रहे?
अब हालात ऐसे बन चुके हैं कि मामला स्थानीय स्तर से निकलकर मुख्यालय तक पहुंच गया है वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो रही है साथ ही मेहनती कामगारों के मनोबल को ठेस पहुंचाने वाले इस गैरजिम्मेदार बयान के लिए संबंधित उपक्षेत्रीय प्रबंधक पर सख्त कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है.







0 Comments