डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती पर शरबत वितरण

 




डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती पर शरबत वितरण 

चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) एवं आरंभ बहुउद्देशीय संस्था चंद्रपुर के संयुक्त तत्वावधान में चंद्रपुर शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया उल्लेखनीय है कि यह सेवा उपक्रम पिछले छह वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है.

भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को राहत प्रदान करना तथा समाज में सेवा भाव और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना रहा कार्यक्रम को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नागरिकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सैकड़ों लोगों को ठंडा शरबत वितरित किया. 

इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मकता, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं.

कार्यक्रम की सफलता में आरंभ बहुउद्देशीय संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शैलेश शंकर डिडेवार, सचिव प्रवीण गिलबिले साथ ही एबीवीपी के महानगर मंत्री श्रेयस जावड़े, जिला गतिविधि प्रमुख ओंकार सायंकर, जिला सोशल मीडिया प्रमुख रोहित चौबे, जिला मीडिया संयोजक शंतनु देशपांडे, महानगर सहमंत्री आदित्य शेड़े, मीडिया सह संयोजक तुषार येनुदरवार, श्रीरंग खांडे, आदित्य गच्छकेश्वर एवं अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.




Post a Comment

0 Comments