बल्लारपूर काॅलरी ओपनकाष्ट के नाले में मिला 8 वर्ष बच्चे का लाश

 



बल्लारपूर काॅलरी ओपनकाष्ट के नाले में मिला 8 वर्ष बच्चे का लाश

◾शाम को बच्चे की मां की मौत की खबर 

बल्लारपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : बल्लारपूर शहर के काॅलरी विभाग के सरदार पटेल वार्ड से लापता 8 साल के लड़के की लाश उसके घर के पास बल्लारपूर ओपनकाष्ट  सामने के नाले में  मिलने से कालरी इलाके में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि बच्चे की मां की नागपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई । 

मिली जानकारी के मुताबिक, लड़का वंश रितेश उर्फ ​​दीपक सूर्यवंशी ( 8 वर्ष ) शनिवार, 13 जून को सुबह करीब 11 बजे से लापता था। उसके रिश्तेदारों और इलाके के लोगों ने उसकी तलाश की। लेकिन जब वह नहीं मिला तो बल्लारपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

बच्चे के अपहरण की आशंका को देखते हुए पुलिस ने रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया।

रविवार सुबह करीब 6 बजे, कुछ लोग घर के पास नाले पर गए थे, उन्होंने एक बच्चे का सिर पानी में तैरता देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को बताया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा करने के बाद, लाश को पोस्टमार्टम के लिए बल्लारपुर के ग्रामीण रुग्णालय भेज दिया गया।

इस बीच, वंश की मां 8 जून को जलने से गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनका नागपुर के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।  इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

इलाके में अलग-अलग बातें कही जा रही हैं कि वंश की मौत नाले में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई और वजह थी। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया है और सभी तरफ से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस इंस्पेक्टर बिपिन इंगले की देखरेख में मामले की आगे की जांच चल रही है, और मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगा। इस दोहरी दुखद घटना से काॅलरी परीसर में मातम छा गया है।




Post a Comment

0 Comments