क्षेत्रीय अस्पताल में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था कमी का महानगर पालिका ने लिया संज्ञान, अग्निशमन विभाग ने किया औचक निरीक्षण

 



क्षेत्रीय अस्पताल में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था कमी का महानगर पालिका ने लिया संज्ञान, अग्निशमन विभाग ने किया औचक निरीक्षण

चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के चंद्रपुर क्षेत्रीय अस्पताल में बुनियादी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है 50 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों, उनके परिजनों एवं कर्मचारियों की आवाजाही होती है इसके बावजूद यहां बुनियादी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की कमी हैं.

जानकारी के अनुसार अस्पताल में पर्याप्त फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग तथा प्रशिक्षित अग्नि सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था नहीं है यह लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकती है.

इस गंभीर मामले को राज्य रिपोर्टर न्यूज़ द्वारा उजागर किए जाने के बाद महानगर पालिका ने मामले का संज्ञान लेकर आज सोमवार को महानगर पालिका के अग्निशमन विभाग के अधिकारी क्षेत्रीय अस्पताल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे सूत्रों के अनुसार अग्निशमन विभाग के अधिकारी अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया, निरीक्षण के दौरान विभाग के अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा से जुड़ी कई खामियां पाईं.  प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की कमी स्पष्ट रूप से सामने आई है. 

सूत्रों का कहना है कि निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किए जाने और निर्देश दिए जाने की संभावना है.

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अग्निशमन विभाग इस मामले में आगे क्या ठोस कदम उठाता है और प्रबंधन द्वारा मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कब तक आवश्यक व्यवस्थाएं की जाती हैं.




Post a Comment

0 Comments