WCL में स्थानांतरण रुकवाने के खेल की चर्चाएं तेज, प्रबंधन की भूमिका पर सवाल

 




WCL में स्थानांतरण रुकवाने के खेल की चर्चाएं तेज, प्रबंधन की भूमिका पर सवाल 

चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में एक बार फिर स्थानांतरण प्रक्रिया को प्रभावित करने के प्रयासों की चर्चाएं तेज हो गई हैं सूत्रों के अनुसार पिछले वर्ष सामने आए मामलों के बावजूद इस वर्ष भी इसी तरह की गतिविधियों के दोहराए जाने की आशंका जताई जा रही है यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह प्रबंधन की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न निर्माण होता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोल इंडिया लिमिटेड की निर्धारित नीति के तहत E-5 से E-6 पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों का स्थानांतरण अनिवार्य है, हालांकि इस प्रक्रिया के चलते कई अधिकारियों को पारिवारिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है आरोप है कि कुछ वरिष्ठ अधिकारी इन्हीं मजबूरियों का लाभ उठाते हुए पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों से स्थानांतरण रुकवाने के बदले “मिठाई”, की मांग करते हैं।

सूत्रों का यह भी कहना है कि कई मामलों में कार्यालय आदेश जारी होने से पहले ही संबंधित अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर बड़ा सा उपहार आगे बढ़ा दिए जाते हैं जिसके बाद स्थानांतरण प्रक्रिया को रोक दिया जाता है, इस पूरे घटनाक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्तता होने की चर्चाएं पिछले वर्ष भी सामने आई थीं जो अब एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आ रही हैं।

नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि यह खेल कुछ लोगों के लिए सालाना करोड़ों रुपये की “मिठाई, तौफे और लिफाफों” की कमाई का जरिया बन चुका है जबकि ईमानदार अधिकारी मानसिक दबाव और असहज परिस्थितियों में काम करने को मजबूर हैं।

इस मामले में प्रबंधन की चुप्पी इन चर्चाओं को और बल देती प्रतीत हो रही है यदि समय रहते निष्पक्ष और पारदर्शी जांच नहीं कराई गई तो व्यवस्था से विश्वास उठ सकता है जिससे अब देखना यह होगा कि प्रबंधन इन आरोपों पर क्या रुख अपनाता है।




Post a Comment

0 Comments