चंद्रपुर में प्रभु विश्वकर्मा जयंती उत्साह के साथ संपन्न
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : प्रभु विश्वकर्मामय पांचाळ सुतार बहुउद्देशीय विकास मंडल चंद्रपुर इनकी ओर से प्रभु विश्वकर्मा जयंती उत्सव का आयोजन शहर के विठ्ठल मंदिर देवस्थान विठ्ठल मंदिर वार्ड चंद्रपुर में संपन्न हुआ.
इस अवसर पर सुतार समाज के बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रा. डॉ. शरद बेलोरकर ने की जबकि उद्घाटन प्रा. अनिलभाऊ नानोटकर के हाथों हुआ. इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों के रूप में प्रा. हरिहर येलकर , मनोज तांबेकर , वर्षा भोंगले की विशेष उपस्थिति रही.कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु विश्वकर्मा की प्रतिमा का पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुई इसके पश्चात उपस्थित मान्यवरों का स्वागत किया गया.
कार्यक्रम का प्रास्ताविक अजय ईश्वरकर ने किया. इस अवसर पर सेवानिवृत्त समाजसेवी अरुणराव देऊळकर, दिलीप पुसदकर एवं सतीश बोरकर का मंडल की ओर से सत्कार किया गया. इसके पश्चात आगामी पांच वर्षों के लिए अशोक राजूरकर की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया . जिसमे मनोज तांबेकर अध्यक्ष , अशोक राजूरकर कार्याध्यक्ष , गणेश ताथूरकर उपाध्यक्ष, अजय ईश्वरकर सचिव , विजय खेडकर सहसचिव, देविदास आस्टकर कोषाध्यक्ष तो सदस्य के रूप में जयंतराव खंडालकर हरिभाऊ देऊळकर, हरिभाऊ वानखेडे , दिलीप पुसतकर का चयन किया गया . कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र बेलोरकर ने किया तथा आभार प्रदर्शन दिलीप पुसदकर ने किया.








0 Comments