लालपेठ ओपन कास्ट खदान में बड़ा हादसा टला, दो हाइवा ट्रकों की भिड़ंत

 



लालपेठ ओपन कास्ट खदान में बड़ा हादसा टला, दो हाइवा ट्रकों की भिड़ंत 

◾दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए

चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लालपेठ ओपन कास्ट खदान में 8 फरवरी की रात्रि पाली में एक हादसा सामने आया है ओबी (ओवर बर्डन) निकालने के कार्य में लगी कंपनी के दो हाइवा ट्रक आमने-सामने से टकरा गए, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए,इस दुर्घटना में चालक घायल होने की जानकारी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक हाइवा ट्रक ओबी से भरी हुई थी, जबकि दूसरी ट्रक खाली थी, रात के अंधेरे में दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई हादसा इतना गंभीर था कि यदि थोड़ी भी चूक होती तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था.

चौंकाने वाली बात यह है कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों और कामगार संगठनो तक न पहुंचे, इसके लिए प्रबंधन द्वारा दुर्घटना को दबाने का प्रयास किया गया , दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को तत्काल दुर्घटना स्थल से हटाकर कैंप परिसर में ले जाकर ताड़पत्री से ढंक दिया गया, ताकि किसी को भनक न लगे. 

सूत्रों का कहना है कि खदान में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है रात्रि पाली में न तो पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था है और न ही नियंत्रण के ठोस इंतजाम, जिसके चलते इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.

गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन प्रबंधन की लापरवाही ने कई सवाल खड़े कर दिए है यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता.




Post a Comment

0 Comments