चंद्रपुर शहर के STP प्लांट से हुए क्लोरीन गैस रिसाव की जांच की मांग

 



चंद्रपुर शहर के STP प्लांट से हुए क्लोरीन गैस रिसाव की जांच की मांग

◾AIMIM ने दी  आंदोलन की चेतावनी

फ़ाइल फोटो

चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : मनपा आयुक्त ने शहर के रहमत नगर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया गया इस दौरान AIMIM चंद्रपुर शहर अध्यक्ष व पार्षद अजहर शेख समेत  स्थानीय नागरिकों ने आयुक्त को STP प्लांट से हो रहे प्रदूषण एवं चार महीने पूर्व हुए घटना की जानकारी देते हुए प्लांट को मानव बस्ती से स्थानांतरण की मांग की. 

 मनपा आयुक्त ने आज शहर के रहमत नगर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया इस दौरान AIMIM चंद्रपुर शहर अध्यक्ष व पार्षद अजहर शेख समेत पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिकों ने आयुक्त को प्लांट से हो रहे प्रदूषण एवं चार महीने पूर्व हुए क्लोरीन गैस रिसाव के घटना की जानकारी देते हुए STP प्लांट को मानव बस्ती से स्थानांतरण की मांग की. 

गौरतलब है कि 17 सितंबर 2025 को रहमत नगर स्थित STP से क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ था इस घटना के अगले दिन उप-विभागीय अधिकारी चंद्रपुर द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का आश्वासन दिया गया था किंतु घटना को चार महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो जांच समिति गठित की गई और न ही जिला प्रशासन, महानगर पालिका अथवा महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा कोई कार्रवाई की गई.

इस मामले में AIMIM शहर अध्यक्ष अजहर शेख ने आरोप लगाया कि गैस रिसाव का प्रभाव इतना तीव्र था कि क्षेत्र के बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित अनेक नागरिक इसकी चपेट में आ गए कई लोगों को आंखों व त्वचा में जलन, सांस लेने में परेशानी हुई, कुछ मरीजों के फेफड़े क्षतिग्रस्त हो गए तथा एक व्यक्ति लकवाग्रस्त हो गया कई पीड़ित आज भी गंभीर श्वसन रोगों से जूझ रहे हैं. 

STP परिसर में क्लोरीन जैसी खतरनाक गैस का भंडारण करते समय पर्यावरणीय मानदंडों व सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया इसके बावजूद अब तक न तो किसी अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और न ही कार्रवाई की गई है पीड़ितों को जिम्मेदार अधिकारियों के नाम तक नहीं बताए गए हैं और न ही किसी प्रकार का मुआवजा दिया गया है. AIMIM और रहमत नगर के नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि एक महीने के भीतर दोषियों पर कार्यवाही नही की गई तो तीव्र आंदोलन करेंगे ऐसे जानकारी पत्रकार परिषद में दी।




Post a Comment

0 Comments