बाघ के हमले में किसान की मृत्यु
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : ताडोबा-अंधारी व्याघ प्रकल्प से सटे चंद्रपुर तहसील के चारगांव में अपने खेतों में कृषि कार्य करने को गए किसान पर बाघ ने हमला कर दिया इस हमले में किसान की मौत हो गई है।
ताडोबा-अंधारी व्याघ प्रकल्प से सटे चंद्रपुर तहसील के चारगांव में अपने खेतों में कृषि कार्य करने को गए किसान पर बाघ ने हमला कर दिया इस हमले में किसान की मौत हो गई है मृतक किसान की पहचान चारगांव निवासी उद्धव वारलुजी मोहुर्ले के रूप में हुई है।
मृत किसान का शव आज 31 जनवरी की सुबह वनविभाग की टीम को मिला है प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जनवरी की शाम करीब 4 बजे उध्दव मोहर्ले वरवट चारगांव मार्ग पर स्थित अपने खेत में कृषि कार्य के लिए गया था इस दौरान बाघ ने अचानक उस पर हमला कर जंगल की दिशा में घसीट ले गया काफी रात हो जाने के बावजूद उध्दव मोहुर्ले के घर न लौटने पर परिजनों ने वनविभाग को सूचना देकर उनकी तलाश शुरु की।
वनविभाग की टीम ने सारी रात जंगल में सर्च आपरेशन चलाया किंतु उन्हे सफलता नहीं मिली आज शनिवार की सुबह 7:30 बजे वनविभाग की टीम को जंगल के कंपार्टमेंट क्रं. 585 में उध्दव मोहुर्ले का शव मिला सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस घटना से चारगांव परिसर में दहशत का माहौल है वन विभाग ने नागरिकों से जंगल वाले इलाकों में जाते समय सावधान रहने की अपील की है।






0 Comments