10 को चंद्रपुर शहर महानगर पालिका महापौर का चुनाव

 



10 को चंद्रपुर शहर महानगर पालिका महापौर का चुनाव 

◾कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों व्दारा सत्ता स्थापना के जोरदार प्रयास

चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : चंद्रपुर शहर महानगर पालिका का महापौर कौन होगा इसे लेकर चुनाव परिणाम घोषित होते ही शहर में चर्चाओं का दौर शुरू है. मुख्य दलों ने सत्ता स्थापना के लिए पर्यटन का आनंद लेना शुरु किया है. 

कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों व्दारा सत्ता स्थापना के जोरदार प्रयास किए जा रहे हैं. ऐसे में किस पार्टी व्दारा दावा पेश किया जाता है और कौन महिला महापौर चंद्रपुर मनपा की बागडौर अपने हाथ में लेती है इसका रहस्योद्घाटन अब 10 फरवरी को ही होगा जब महापौर व उपमहापौर के फैसले की घोषणा होंगी. 

नागपुर विभागीय आयुक्त ने इसके लिए निर्देश दिए हैं जिसके मुताबिक चंद्रपुर शहर महानगर पालिका महापौर और उपमहापौर के चुनाव हेतु नवनिर्वाचित सदस्यों की पहली विशेष सभा 10 फरवरी को सुबह 11 बजे मनपा के रानी हिराई सभागृह में होगी. नागपुर विभागीय आयुक्त के निर्देशानुसार, चंद्रपुर मनपा के महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए पहली विशेष सभा के पीठासीन अधिकारी जिलाधिकारी विनय गौड़ा की अध्यक्षता में कार्यवाही करेंगे. 

मनपा की प्रशासकीय इमारत की दूसरी मंजिल पर पालिका सचिव के कार्यालय में नामांकन पत्र गुरुवार, 5 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे 10 फरवरी की पहली विशेष सभा में पीठासीन अधिकारी की अध्यक्षता में नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. जांच के बाद पीठासीन अधिकारी द्वारा वैध प्रत्याशियों के नामों की घोषण घोषणा की जाएगी. इसके बाद पंद्रह मिनट के अंदर लिखित नोटिस देकर प्रत्याशी का नाम वापस लिया जा सकता है और उसके बाद, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी और हाथ उठाकर वोट दर्ज किए जाएंगे. इस प्रक्रिया के बाद, पीठासीन अधिकारी चुनाव का फैसला सुनाएंगे. इस तरह से महापौर व उपमहापौर के नाम घोषित होंगे.




Post a Comment

0 Comments