सराफा व्यापारी पर हमले की कोशिश, आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : सराफा व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश के मामले में चंद्रपुर शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया.
चंद्रपुर शहर पुलिस थाने के ठीक सामने स्थित सराफा बाजार में सराफा व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश के मामले में चंद्रपुर शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपी का नाम 19 वर्षीय सुजल रायपूरे बताया जा रहा है जो बाबुपेठ के समता चौक निवासी हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार सराफा दुकान में काम करने वाली युवती से परिसर के ही एक कपड़े की दुकान में काम करने वाले युवक ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था इस पर ज्वेलर्स संचालक ने युवक को फटकार लगाई, इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने सराफा व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की, हालांकि दुकान के कांच के कारण उसका वार नाकाम रहा ओर आरोप युवक मौके से फरार हो गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए चंद्रपुर शहर पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की और महज दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया. इस मामले की जांच चंद्रपुर शहर पुलिस थाने की पुलिस उपनिरीक्षक तृप्ति खंडाईत कर रही हैं.





0 Comments