मुख्यालय ने दिए जांच के आदेश , क्षेत्रीय प्रबंधन ने साधी चुप्पी !
◾एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं, मामले को दबाने के आरोप
चंद्रपुर,( Rajya Reporter News ) : वेकोलि चंद्रपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय चिकित्सालय में सामने आ रही अनियमितताओं को लेकर अब वेकोलि मुख्यालय ने संज्ञान लिया है लगातार हो रही शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने चंद्रपुर क्षेत्रीय प्रबंधन को जांच करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उक्त आदेश को एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी क्षेत्रीय प्रबंधन की ओर से किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है इससे क्षेत्रीय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.
बता दें कि क्षेत्रीय चिकित्सालय पिछले कुछ महीनों से लगातार विवादों में है अस्पताल में हो रही कथित अनियमितताओं से लेकर क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं इन मामलों को राज्य रिपोर्टर न्यूज़ ने भी समय-समय पर प्रमुखता से उजागर किया है सूत्रों के अनुसार अस्पताल से जुड़े मामलों और चिकित्सा अधिकारी की कथित मनमानी को लेकर वेकोलि मुख्यालय के संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत भी भेजी गई थी.
शिकायतों पर मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए चंद्रपुर क्षेत्रीय प्रबंधन को जांच के निर्देश दिए इसके बावजूद अब तक जांच की स्थिति स्पष्ट नहीं है ओर न ही कार्रवाई की कोई ठोस जानकारी सामने आई और न ही शिकायतों के निपटारे को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्टता दी गई है यही वजह है कि अब सवाल उठ रहा है कि जब मुख्यालय ने जांच के आदेश दिए हैं तो क्षेत्रीय प्रबंधन कार्रवाई करने में आखिर देरी क्यों कर रहा है?
कार्रवाई में हो रही देरी को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगने लगे हैं चर्चा है कि अस्पताल में सामने आ रही कथित अनियमितताओं को दबाने और संबंधित अधिकारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है इतना ही नहीं तो स्थानीय स्तर पर मामले को दबाकर वेकोलि मुख्यालय के अधिकारियों को गुमराह किए जाने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है ऐसे में निष्पक्ष जांच ही सच्चाई सामने ला सकती है.
क्षेत्रीय स्तर पर जांच में हो रही देरी को देखते हुए अब वेकोलि मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों से दोबारा हस्तक्षेप करने की मांग उठ रही है मांग है कि स्थानीय क्षेत्रीय प्रबंधन के बजाय मुख्यालय स्तर पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए और शिकायतों में लगाए गए आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए.
क्षेत्रीय चिकित्सालय कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण संस्थान है ऐसे में यहां होने वाली किसी भी अनियमितता को नजरअंदाज करना गंभीर सवाल खड़े करता है अब निगाहें वेकोलि मुख्यालय पर हैं कि वह अपने ही जांच आदेश पर अमल सुनिश्चित करता है या मामला क्षेत्रीय प्रबंधन की फाइलों में ही दबकर रह जाता है.





0 Comments