बल्लारपुर व्यापारी मंडल ने 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया
◾अध्यक्ष राकेश सोमानी के हाथों हुआ ध्वजारोहण; शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
बल्लारपुर, ( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : बल्लारपुर व्यापारी मंडल की ओर से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। शहर के बस्ती विभाग गांधी पुतला चौक पर कार्यक्रम की शुरुआत बल्लारपुर व्यापारी मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश सोमानी के हाथों ध्वजारोहण के साथ हुई। जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, उपस्थित व्यापारियों एवं नागरिकों ने एकसुर में राष्ट्रगान गाकर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में अध्यक्ष राकेश सोमानी ने देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी प्रत्येक नागरिक की है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में व्यापारी समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि बल्लारपुर का व्यापारी वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी से भ्रष्टाचारमुक्त, डिजिटल, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में व्यापारी मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष इब्राहिम जेव्हेरी , उपाध्यक्ष सोमेश खंडेलवाल, सचिव प्रशांत मांढरे, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र काबरा, सहसचिव गुणवंत जीवतोड़, संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र आर्य सहित रमेश लालवाणी, वरिष्ठ व्यवसायी अखेरम सोमानी, नारायणदास काबरा, सुरेश मालू, सीताराम सोमानी, रविंद्र गहरवार, राजू मुंधड़ा, दीपक कडेल, सुनील जैन, गौरव अटल, मनीष मालू, दीपेश गहरवार, राम सोमानी एवं श्रीनिवास सोमानी सहित शहर के अनेक प्रतिष्ठित व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद उपस्थित नागरिकों एवं व्यापारियों को नाश्ता तथा मिठाई वितरित की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।









0 Comments