बल्लारपुर क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय में सन्नाटा, अनेक अधिकारी नदारद

 





बल्लारपुर क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय में सन्नाटा, अनेक अधिकारी नदारद

◾क्षेत्रीय महाप्रबंधक समेत अनेक अधिकारी ड्यूटी पर होने के बावजूद कार्यालय से गायब !

 बल्लारपूर,( Rajya Reporter News ) : वेकोली बल्लारपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय में शनिवार 22 अगस्त को अधिकारियों की गैरहाजिरी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत कुछ वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रमुख तथा अन्य अधिकारी सुबह से ही अपने कार्यालयों में मौजूद नहीं थे इतना ही नहीं तो चर्चा यह भी है कि स्वयं क्षेत्रीय महाप्रबंधक भी कार्यालय में उपस्थित नहीं थे. 

एक ओर सामान्य कर्मचारी के ड्यूटी पर कुछ मिनट देर से पहुंचने पर हाजिरी काटने अथवा स्पष्टीकरण मांगने की कार्रवाई की जाती है वहीं दूसरी ओर यदि अधिकारी निर्धारित ड्यूटी समय में बिना पूर्व अनुमति कार्यालय से नदारद रहते हैं तो उनके लिए नियम अलग क्यों हों यह सवाल अब उपस्थिति किया जा रहा है.

सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक साथ इतने अधिकारी आखिर गए कहां? यदि वे किसी अधिकृत शासकीय कार्य, बैठक अथवा दौरे पर थे तो इसकी जानकारी और रिकॉर्ड स्पष्ट होना चाहिए , यदि ऐसा नहीं है तो ड्यूटी के दौरान उनकी अनुपस्थिति की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग उठ रही है.

अब निगाहें वेकोली के वरिष्ठ अधिकारियों पर टिकी हैं कि वे इस मामले की निष्पक्ष जांच कर हाजिरी रजिस्टर, ड्यूटी रिकॉर्ड और अधिकारियों की उपस्थिति की वास्तविकता सामने लाएंगे या फिर मामले को भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा. कर्मचारियों के लिए नियम और अधिकारियों के लिए अलग मापदंड होने की स्थिति में वेकोली की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े होना तय है.



Post a Comment

0 Comments