ठेकेदारों के बिल पास करने के नाम पर 'परसेंटेज सिस्टम' का खेल!

 



ठेकेदारों के बिल पास करने के नाम पर 'परसेंटेज सिस्टम' का खेल! 

◾कर्मचारियों को ही बनाया गया वसूली एजेंट

 चंद्रपुर,( Rajya Reporter News ) : वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र से भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों वाला एक बेहद खलबली मचाने वाला मामला सामने आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रपुर क्षेत्र में कार्यरत एक अधिकारी पर ठेकेदारों के लंबित बिलों का भुगतान करने के बदले कथित रूप से निर्धारित "परसेंटेज" की मांग किए जाने के आरोप लग रहे हैं इतना ही नहीं तो आरोप यह भी है कि इस कथित वसूली के लिए वेकोली के ही कर्मचारी को माध्यम बनाया गया है. 

सूत्रों के अनुसार अधिकारी अपने विभाग से संबंधित ठेकेदारों के बिलों पर तब तक स्वीकृति नहीं देते जब तक तय प्रतिशत की राशि नहीं मिल जाती आरोप है कि कुछ अधिकारी स्वयं यह राशि स्वीकार करते हैं जबकि कुछ ने इसके लिए अपने विश्वस्त कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप रखी है ये कर्मचारी पूरे महीने विभिन्न ठेकेदारों से संपर्क कर कथित वसूली का काम संभालते हैं.

बताया जाता है कि अधिकारी की मांग पूरी नहीं होती तो बिलों को तकनीकी आपत्तियों, फाइल लंबित रखने या अन्य कारणों का हवाला देकर रोक दिया जाता है इससे ठेकेदारों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ती है.

राज्य रिपोर्टर न्यूज़ से बातचीत में एक ठेकेदार ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि यदि हमारा काम समय पर हो और बिल नियमित रूप से पास हों तो किसी प्रकार का विवाद ही नहीं रहेगा लेकिन पैसे के लिए बिल रोकना या अनावश्यक अड़चनें निर्माण करना पूरी तरह गलत है यदि अधिकारियों का यही रवैया जारी रहा तो हमें मजबूर होकर संबंधित विभागों के समक्ष औपचारिक शिकायत करनी पड़ेगी. 

अब आवश्यकता इस बात की है कि वेकोली प्रबंधन और सतर्कता विभाग इन आरोपों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराएं यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि सार्वजनिक संस्थानों में भ्रष्टाचार के ऐसे कथित नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके. 

इस समाचार में उल्लिखित आरोप संबंधित सूत्रों , उपलब्ध संभाषण , वित्तीय लेनदेन के प्रमाण एवं ठेकेदार द्वारा लगाए गए हैं इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है .




Post a Comment

0 Comments