क्षेत्रीय चिकित्सालय में अर्हता प्राप्त कर्मचारी की अनदेखी

 



क्षेत्रीय चिकित्सालय में अर्हता प्राप्त कर्मचारी की अनदेखी

◾एक्स-रे विभाग जनरल असिस्टेंट के भरोसे!

 चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय चिकित्सालय से एक और गंभीर एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल के एक्स-रे विभाग में कार्य करने के लिए विधिवत अर्हता प्राप्त कर्मचारी उपलब्ध होने के बावजूद एक्स -रे विभाग का संचालन एक जनरल असिस्टेंट के भरोसे छोड़ दिया गया है इससे अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और निर्णय क्षमता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार एक्स-रे विभाग में सेवाएं देने के लिए अर्हता प्राप्त कर्मचारी को कुछ वर्ष पूर्व चंद्रपुर क्षेत्र के ही अन्य उपक्षेत्र से विशेष रूप से स्थानांतरित कर क्षेत्रीय चिकित्सालय में पदस्थ किया गया था ताकि एक्स-रे विभाग का कार्य सुचारू और तकनीकी मानकों के अनुरूप संचालित हो सके  लेकिन हैरत की बात यह है कि उसी कर्मचारी को उसके दायित्व से हटाकर लालपेठ रेलवे साइडिंग में भेज दिया गया है.

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर अस्पताल प्रबंधन की ऐसी कौन-सी मजबूरी या मंशा है जिसके चलते प्रशिक्षित और अर्हता प्राप्त कर्मचारी को उसके कार्यक्षेत्र से दूर कर दिया गया, जबकि संवेदनशील एक्स-रे विभाग का जिम्मा ऐसे व्यक्ति के हवाले कर दिया गया जिसके पास संबंधित तकनीकी अर्हता नहीं बताई जा रही है.

जानकारों का कहना है कि उक्त कर्मचारी आज भी क्षेत्रीय चिकित्सालय के रोल पर कार्यरत है लेकिन उसका प्रत्यक्ष कर्तव्य रेलवे साइडिंग पर लिया जा रहा है इस व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं वहीं अस्पताल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उपस्थित हो रहे हैं.

इस संदर्भ में प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन कॉल का जवाब नहीं दिया.

ऐसे में अब सवाल उपस्थित हो रहे हैं कि क्या अस्पताल में योग्य कर्मचारियों की अनदेखी कर नियमों को ताक पर रखा जा रहा है? क्या किसी विशेष व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है? और सबसे महत्वपूर्ण हैं कि क्या मरीजों की सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं के साथ समझौता किया जा रहा है? इन सवालों के जवाब फिलहाल अस्पताल प्रबंधन के पास ही हैं.

क्षेत्रीय चिकित्सालय से जुड़े कुछ और चौंकाने वाले खुलासे हमारी अगली खबर में उजागर करेंगे.




Post a Comment

0 Comments