बल्लारपूर के लापता युवक की लाश वर्धा नदी में मिला
बल्लारपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : बल्लारपूर सास्ती के वर्धा नदी में श्रीराम वार्ड निवासी दिपेश विनोद कलकोटवार ( 32 ) मंगलवार रात 9 से 9.30 बजे के बीच स्कूटी लेकर घर से निकले थे। जिसके बाद वे लापता हो गए। उनकी स्कूटी वर्धा नदी के पुलीया पर दिखाई दिया। बल्लारपूर सास्ती के वर्धा नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई गई थी।
चंद्रपुर से आई रेस्क्यू टीम और लोकल तैराकों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
आखिरकार, बुधवार दोपहर करीब 3 बजे दीपेश कालकोटवार की लाश बल्लारपूर सस्ती पुलीया के नीचे मिली। लाश मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। लाश को पोस्टमार्टम के लिए बल्लारपुर ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की जांच चल रही है।






0 Comments