एचएमएस ( HMS ) नेताओं पर रिश्वत, धमकी और दबाव के आरोपों पर वेकोली मुख्यालय के महाप्रबंधक ने दिए जांच के आदेश
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड चंद्रपुर क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित HEMM ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में एचएमएस यूनियन नेताओं की कथित दबंगई और भ्रष्टाचार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है संस्थान के प्राचार्य ने यूनियन नेताओं पर चाइल्ड केयर लीव (CCL) मंजूर कराने के लिए प्राचार्य पर दबाव बनाने, धमकी देने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं शिकायत में यह भी कहा गया है कि एक यूनियन नेता ने संबंधित कर्मचारी से रिश्वत लेकर हर हाल में अवकाश मंजूर कराने का भरोसा दिया था.
अधिकारी ने लिखे शिकायत पत्र के अनुसार पहले एक नेता कार्यालय पहुंचकर धमकी भरे अंदाज में आवेदन तत्काल अग्रेषित करने का दबाव बनाता रहा, वहीं अगले दिन दूसरे नेता ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए ट्रांसफर कराने की धमकी दी. पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि कई तथाकथित यूनियन नेता कार्यस्थल पर काम किए बिना केवल उपस्थिति दर्ज कर वेतन उठा रहे हैं जिससे कंपनी और चंद्रपुर क्षेत्र में उत्पादन व प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है.
मामले की शिकायत क्षेत्रीय कार्मिक अधिकारी को एक माह पूर्व दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है इधर वेकोली मुख्यालय के महाप्रबंधक (मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध) ने 16 मई को पत्र जारी कर चार दिनों में जांच रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन चार दिन का समय गुजरने के बाद भी जांच आगे नहीं बढ़ी. जिससे अब क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रबंधक पर यूनियन नेताओं को बचाने के आरोप लगने लगे हैं.






0 Comments