हाजरी लगाकर कार्यस्थल पर अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों की गोपनीय बैठक संपन्न !

 



हाजरी लगाकर कार्यस्थल पर अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों की गोपनीय बैठक संपन्न ! 


चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र में हाजरी लगाकर कार्यस्थल से गायब रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रकाशित खबर के बाद अब पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई है सूत्रों के अनुसार विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कथित नेता और राजनीतिक दलों से जुड़े कुछ कर्मचारियों की हाल ही में एक गोपनीय बैठक संपन्न हुई जिसमें इस खुलासे के बाद उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा की गई. 

जानकारी के मुताबिक जैसे ही हाजरी लगाकर ड्यूटी से नदारद रहने वाले कर्मचारियों की खबर सामने आई संबंधित कर्मचारियों में हड़कंप मच गया कुछ कर्मचारी मामले को दबाने और अपनी स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय महाप्रबंधक से मिलने पहुंचे लेकिन अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने के बाद एक कथित नेता की पहल पर रणनीति बैठक की गई. 

सूत्रों के अनुसार हैं बैठक में फिलहाल संयम बरतने और मामले को शांत करने की बात कही गई वहीं कुछ अतिउत्साही कर्मचारियों ने अलग रास्ता अपनाने के संकेत भी दिए बावजूद इसके अब तक किसी भी कर्मचारी पर ठोस अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े कर रहा है.

सबसे गंभीर बात यह सामने आ रही है कि अनेक कर्मचारी कार्यालयीन समय में अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित रहकर अधिकारियों के कमरों में घंटों बैठकर चाय-नाश्ते और चर्चाओं में व्यस्त दिखाई देते हैं ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या संबंधित अधिकारी जानबूझकर ऐसे कर्मचारियों को संरक्षण दे रहे हैं?

क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि अधिकारियों की कार्यप्रणाली और कथित अनियमितताओं पर संगठन पर्दा डालते हैं जबकि बदले में संगठन पदाधिकारियों को अधिकारी वर्ग का संरक्षण प्राप्त होता है यदि यह सच है तो यह केवल कार्यसंस्कृति पर नहीं बल्कि पूरे प्रशासनिक ढांचे की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह है. 

अब देखने वाली बात यह होगी कि वेकोली प्रबंधन इस मामले में केवल बैठकों और चर्चाओं तक सीमित रहता है या वास्तव में हाजरी घोटाले और कार्यस्थल से गायब रहने वाले कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई कर व्यवस्था सुधारने की दिशा में कदम उठाता है.




Post a Comment

0 Comments