उप-महाप्रबंधक के आदेशों को ठेंगा?, चंद्रपुर क्षेत्र में HR विभाग की मनमानी पर उठे सवाल

 




उप-महाप्रबंधक के आदेशों को ठेंगा?, चंद्रपुर क्षेत्र में HR विभाग की मनमानी पर उठे सवाल


 चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : चंद्रपुर क्षेत्र में प्रशासनिक अनुशासन को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है जहां क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रबंधक पर अपने ही विभाग के उप-महाप्रबंधक के आदेशों की खुलेआम अनदेखी करने के आरोप लग रहे हैं उच्चाधिकारियों के निर्देशों को दरकिनार कर मनमर्जी से आदेश जारी किए गए है जिससे पूरे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 सितंबर 2024 को उप-महाप्रबंधक (पर्सनल/आईआर) नागपुर द्वारा R&R और NCWA के तहत नवनियुक्त कर्मचारियों की तैनाती के लिए SOP/Guidelines जारी की गई थी इस आदेश में सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधकों सहित GM (P)/HRD, मुख्यालय को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि इन गाइडलाइन्स को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए. 

परंतु चंद्रपुर क्षेत्र में इन निर्देशों को कथित तौर पर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया , सूत्रों का दावा है कि नवनियुक्त कर्मचारियों की पोस्टिंग में नियमों की अनदेखी करते हुए मनमानी की गई जो सीधे-सीधे मुख्यालय के आदेशों की अवहेलना मानी जा रही है. 

यह मामला सामने आते ही कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ने लगी है अब मांग उठ रही है कि 30 सितंबर 2024 के आदेश के बाद चंद्रपुर क्षेत्र में हुई सभी नियुक्तियों और पोस्टिंग की निष्पक्ष जांच कराई जाए. यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल अनुशासन का उल्लंघन है, बल्कि प्रशासनिक पारदर्शिता पर भी गंभीर चोट है ऐसे में संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.

अब देखना यह होगा कि प्रबंधन इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या वास्तव में नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा.




Post a Comment

0 Comments