उपक्षेत्रीय प्रबंधक की मनमानी? UG से OC तबादला आदेश पर उठे गंभीर सवाल, AGM की चुप्पी बनी रहस्य

 



उपक्षेत्रीय प्रबंधक की मनमानी? UG से OC तबादला आदेश पर उठे गंभीर सवाल, AGM की चुप्पी बनी रहस्य


चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : चंद्रपुर क्षेत्र में अंडरग्राउंड (UG) से ओपन कास्ट (OC) में कथित नियमविरुद्ध तबादले का मामला अब और भी गंभीर रूप लेता जा रहा है पहले सामने आए खुलासे के बाद अब नई जानकारी ने पूरे प्रकरण को संदेह के घेरे में खड़ा किया है.

सूत्रों के अनुसार दिसंबर माह में जारी किया गया यह तबादला आदेश क्षेत्रीय महाप्रबंधक की जानकारी और अनुमति के बिना ही जारी कर दिया गया जिससे प्रशासनिक व्यवस्था और अधिकारों के दुरुपयोग को लेकर बड़े सवाल निर्माण हो रहे हैं.

चौंकाने वाली बात यह है कि 3 अगस्त 2023 को Dy. General Manager (Personnel/IR) द्वारा जारी स्पष्ट निर्देशों को दरकिनार करते हुए उपक्षेत्रीय प्रबंधक ने कथित रूप से मौखिक आदेश देकर यह तबादला करवाया यदि यह आरोप सही साबित होते हैं तो यह न केवल नियमों की अवहेलना है बल्कि  अनुशासन पर भी आघात है.

मामला उजागर होने के बावजूद क्षेत्रीय महाप्रबंधक की चुप्पी ने संदेह को और गहरा कर दिया है अब तक न तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की गई है और न ही वेकोली मुख्यालय को किसी प्रकार की कार्यवाही करने की सिफारिश भेजी गई है इससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या इस पूरे प्रकरण में उच्च स्तर पर भी मिलीभगत है या फिर जानबूझकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है.

सूत्रों का दावा है कि UG से OC तबादलों के पीछे एक तथाकथित “रैकेट” सक्रिय है जिसमें उपक्षेत्रीय प्रबंधक की संलिप्तता की चर्चाएं जोरों पर हैं यदि यह सच है तो यह केवल एक प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि संगठित भ्रष्टाचार का संकेत हो सकता है.

इस मामले में संबंधित उपक्षेत्रीय प्रबंधक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिससे उनकी भूमिका पर और भी सवाल उठ खड़े हुए हैं.

अब देखना यह होगा कि वेकोली मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी इस गंभीर मामले में कब तक चुप्पी साधे रहते हैं या फिर निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करते हैं फिलहाल यह प्रकरण वेकोली के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है.




Post a Comment

0 Comments