डीआरसी-4 भूमिगत खदान हादसे में सच दबाने की साजिश? कर्मचारियों को ‘एक जैसा बयान’ देने का दबाव !
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली चंद्रपूर क्षेत्र के रैयतवारी कोलियरी (डीआरसी-4) की भूमिगत खदान में हुए हादसे ने अब गंभीर सवाल निर्माण कर दिए हैं 31 लेवल/107 डिप कार्यस्थल पर छत से कोयले का टुकड़ा गिरने से हाल ही में दो कर्मचारी घायल हो गए यह घटना उस समय हुई जब एडवांस सपोर्ट गैंग के पांच कर्मचारी और एक माइनिंग सरदार रूफ स्टिचिंग का काम कर रहे थे.
अब इस हादसे से भी ज्यादा चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार खदान के एक अधिकारी और एक बड़े कामगार संगठन के एक नेता अस्पताल पहुंचकर घायल कर्मचारियों से मिले , परंतु यह मुलाकात सहानभूति जताने के बजाय प्रबंधन की गलती को छुपाने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है.
सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यदि जांच के लिए अधिकारी आएं तो सभी एक ही तरह का बयान दें कि “मचान करके ड्रेसिंग करने के बाद होल की जा रही थी और चौथे होल के दौरान स्लिप के कारण हादसा हुआ।” यहां तक कहा गया कि “सभी का स्टेटमेंट एक जैसा होना चाहिए ” अस्पताल में हुवी यह मुलाकात कई गंभीर सवाल खड़े करता है.
क्या खदान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई? क्या हादसे की असली वजह छुपाने की कोशिश हो रही है? और सबसे बड़ा सवाल , क्या कर्मचारियों पर दबाव बनाकर सच को दफन किया जा रहा है?
यदि इन बातों में सच्चाई पाई जाती है तो इस हादसे को सुनियोजित ‘कवर-अप’ की कोशिश मानी जाएगी चूंकि खदानों में पहले ही सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं ऐसे में इस तरह का दबाव प्रबंधन की भूमिका को कटघरे में खड़ा करता है जिससे अब इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग हो रही है साथ ही कर्मचारियों को कथित तौर पर ‘गुमराह’ करने और गलत बयान देने के लिए प्रेरित करने वाले अधिकारी पर भी कार्रवाई की मांग उठ रही है क्योंकि यह मामला दो कर्मचारियों के घायल होने का ही नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता का है.






0 Comments