वेकोली ने भर्ती परीक्षा से पहले दलालों से सावधान रहने की अपील

 



वेकोली ने भर्ती परीक्षा से पहले दलालों से सावधान रहने की अपील

◾नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

नागपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को दलालों और फर्जी नियुक्ति का झांसा देने वाले गिरोहों से सतर्क रहने की अपील की है कंपनी ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित नियमों के अनुसार होगी और उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा. 

WCL की रोजगार अधिसूचना क्रमांक 2026/69, दिनांक 16 जुलाई 2026 के तहत माइनिंग सरदार, टी एंड एस ग्रेड-सी तथा सहायक फोरमैन (प्रशिक्षु) इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, टी एंड एस ग्रेड-सी पदों पर भर्ती के लिए 14 अक्टूबर 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी. 

WCL की ओर से 12 अक्टूबर को जारी सूचना में कहा गया है कि कुछ बेईमान व्यक्ति या गिरोह प्रभाव, अनुचित साधनों अथवा अन्य माध्यमों से नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर अभ्यर्थियों को ठगने का प्रयास कर सकते हैं कंपनी ने साफ किया है कि उसने अपनी ओर से भर्ती कराने या नौकरी दिलाने के लिए किसी भी एजेंट अथवा प्रतिनिधि को नियुक्त नहीं किया है.

 कंपनी ने अभ्यर्थियों को ऐसे व्यक्तियों या संस्थाओं के दावों पर विश्वास नहीं करने और किसी के बहकावे में आकर आर्थिक नुकसान न उठाने की सलाह दी है. साथ ही चेतावनी दी है कि CBT में नकल करने या भर्ती प्रक्रिया को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करने का प्रयास करने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया जाएगा जऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.

यह सूचना WCL के उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन/औद्योगिक संबंध) की ओर से जारी की गई है कंपनी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी अनुचित माध्यम का सहारा लेने के बजाय अपनी योग्यता और परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर चयन पाने पर भरोसा करें.



Post a Comment

0 Comments