वर्कशॉप में महिला कर्मचारी से अभद्र व्यवहार का आरोप

 



वर्कशॉप में महिला कर्मचारी से अभद्र व्यवहार का आरोप

◾फोरमैन इंचार्ज पर गाली-गलौज और कपड़े पकड़कर धक्का-मुक्की करने की शिकायत


बल्लारपूर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : बल्लारपुर कोलियरी के 3 एवं 4 पिट्स से जुड़े वर्कशॉप में महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और कपड़े पकड़कर धमकाने का गंभीर मामला सामने आया है इस संबंध में महिला कर्मचारी ने प्रबंधन को लिखित शिकायत देकर संबंधित फोरमैन इंचार्ज (मैकेनिकल) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

शिकायत के अनुसार 5 अगस्त 2026 को वर्कशॉप में काम के दौरान महिला कर्मचारी को गलतफहमी के चलते निशाना बनाया गया, आरोप है कि संबंधित फोरमैन इंचार्ज गुस्से में पुराने वर्कशॉप पहुंचे और महिला कर्मचारी को अशोभनीय गालियां देते हुए उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.

 इतना ही नहीं तो शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने महिला कर्मचारी की सलवार-कमीज गले के नीचे से जोर से पकड़ ली दरम्यान मौके पर मौजूद सहायक फोरमैन (मैकेनिकल) और एक अन्य कर्मचारी ने हस्तक्षेप कर महिला कर्मचारी को उनसे अलग कराया. महिला कर्मचारी का दावा है कि संबंधित अधिकारी का उसके प्रति व्यवहार पहले भी ठीक नहीं रहा है और इस संबंध में पूर्व में भी प्रबंधन से मौखिक शिकायत की गई थी हालांकि, शिकायतकर्ता के मुताबिक पहले की शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से स्थिति में सुधार नहीं हुआ. 

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित फोरमैन के खिलाफ पूर्व में एक पुरुष कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए निलंबन किया गया था इसके बावजूद उनके व्यवहार में सुधार नहीं आने का आरोप लगाया गया है.

 महिला कर्मचारी ने प्रबंधन से सवाल किया है कि यदि कार्यस्थल पर ही महिला कर्मचारियों को अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़े तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? उन्होंने संबंधित फोरमैन इंचार्ज के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने तथा उनका बल्लारपुर कोलियरी के 3 एवं 4 पिट्स से किसी अन्य इकाई या उपक्षेत्र में स्थानांतरण करने की मांग की है.



Post a Comment

0 Comments