महज एक माह में BMS को दूसरा बड़ा झटका ! कद्दावर नेता फ्रांसिस दारा का तत्काल तबादला
◾सदस्यता सत्यापन से पहले तबादले ने बढ़ाई श्रमिक राजनीति की हलचल
चंद्रपुर,( Rajya Reporter News ) : चंद्रपुर क्षेत्र में श्रमिक संगठनों के बीच गतिविधियां तेज होने के साथ ही संगठनात्मक समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है इसी बीच BMS से जुड़े कद्दावर एवं वेकोली स्तरीय नेता फ्रांसिस दारा का भटाड़ी उपक्षेत्र से रैयतवारी उपक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से तबादला किए जाने से श्रमिक संगठनों में हलचल मच गई है. खास बात यह है कि आगामी श्रमिक संघ सदस्यता सत्यापन की प्रक्रिया से ठीक पहले हुए इस तबादले को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं.
क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रबंधन चंद्रपुर क्षेत्र की ओर से 5 सितंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश में फ्रांसिस दारा का स्थानांतरण रयतवारी उपक्षेत्र किए जाने का उल्लेख है परंतु इस तबादले के बाद संगठनात्मक हलकों में चर्चा है कि यह स्थानांतरण अनुरोध के आधार पर किया गया है हालांकि आदेश में कर्मचारी अथवा संबंधित संगठन के अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण किए जाने का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है जो कि अब सवालों का केंद्र बन गई है.
यदि तबादला वास्तव में कर्मचारी के अनुरोध पर किया गया है तो प्रशासनिक आदेश में इसका उल्लेख क्यों नहीं किया गया? और यदि यह प्रबंधन का सामान्य प्रशासनिक निर्णय है तो तत्काल प्रभाव से कार्यक्षेत्र बदलने की प्रशासनिक आवश्यकता क्या थी?फिलहाल इन सवालों का कोई स्पष्ट आधिकारिक उत्तर सामने नहीं आया है.
फ्रांसिस दारा से संबंधित एक अन्य आदेश भी इस घटनाक्रम को और महत्वपूर्ण बना रहा है जो 13 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय आदेश में भटाड़ी उपक्षेत्र में Clerk Grade-III से Clerk Grade-II में हुई पदोन्नति को निरस्त किए जाने का उल्लेख है पदोन्नति निरस्त होने के बाद उन्हें पुनः Clerk Grade-III पद पर लाया गया था . उक्त आदेश में पदोन्नति निरस्तीकरण के संदर्भ में आरक्षण संबंधी प्रावधानों का हवाला दिया गया था. इस प्रकार अगस्त में Clerk Grade-III से Clerk Grade-II की पदोन्नति निरस्त हुई और कुछ ही सप्ताह बाद सितंबर में भटाड़ी से रयतवारी उपक्षेत्र तबादला कर दिया गया यह दोनों आदेशों में किसी प्रत्यक्ष संबंध का उल्लेख नहीं है लेकिन घटनाक्रम के समय और क्रम ने श्रमिक संगठनों के बीच चर्चाओं को जरूर हवा दी है.
वेकोली में आगामी वर्ष के लिए श्रमिक संघ सदस्यता शुल्क कटौती अधिकार पत्र की प्रक्रिया भी इसी महीने प्रस्तावित है प्रथम चरण 18 से 22 सितंबर तथा द्वितीय चरण 28 और 29 सितंबर 2026 को निर्धारित है ऐसे समय में BMS के सक्रिय एवं प्रभावशाली नेता का कार्यक्षेत्र बदलना संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
श्रमिक संगठनों में कुछ लोग इस तबादले को आगामी सदस्यता सत्यापन से जोड़कर देख रहे हैं तो वहीं हाल ही में वेकोली मुख्यालय में HMS संगठन की हुई औद्योगिक संबंध बैठक को लेकर भी अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं हालांकि, इन घटनाओं और इस के तबादले के बीच किसी प्रत्यक्ष संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
फिलहाल प्रबंधन का आदेश सामने है लेकिन तबादले के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है एक तरफ संगठन की ओर से अनुरोध पर तबादले की चर्चा है वहीं दूसरी ओर जारी कार्यालय आदेश में इसका कोई उल्लेख नहीं है ऐसे में सवाल यही है कि क्या यह महज प्रशासनिक फेरबदल है या सदस्यता सत्यापन से पहले बदलते संगठनात्मक समीकरणों का संकेत? आने वाले दिनों में प्रबंधन या BMS की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी.







0 Comments