तबादले की चर्चाओं पर फ्रांसिस दारा ने लगाया विराम, संगठन का निर्णय सर्वोपरि. कार्यस्थल बदला, तेवर नहीं.

 





तबादले की चर्चाओं पर फ्रांसिस दारा ने लगाया विराम, संगठन का निर्णय सर्वोपरि.  कार्यस्थल बदला, तेवर नहीं. 

◾कामगारों और संगठनों के साथ पक्षपात नहीं चलने देंगे.


चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) :भारतीय मजदूर संघ (BMS) के वरिष्ठ एवं प्रभावशाली श्रमिक नेता फ्रांसिस दारा के भटाड़ी उपक्षेत्र से रैयतवारी उपक्षेत्र में किए गए तत्काल तबादले को लेकर चल रही अटकलों पर अब खुद फ्रांसिस दारा ने विराम लगा दिया है अपने तबादले को लेकर खुलकर सामने आए फ्रांसिस दारा ने स्पष्ट किया कि उनका स्थानांतरण संगठन का निर्णय है और संगठन का निर्णय उनके लिए सर्वोपरि है उनके इस स्पष्ट रुख के बाद यह संकेत मिलने लगे हैं कि तबादले को लेकर चल रही चर्चाओं का जवाब अब वे संगठनात्मक स्तर पर अपनी सक्रिय भूमिका के माध्यम से देने की तैयारी में हैं .

राज्य रिपोर्टर न्यूज़ से बातचीत में फ्रांसिस दारा ने अपने तेवर साफ करते हुए कहा कि जब मैदान में उतर चुके हैं तो अब लड़ाई आर-पार की होगी, उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर वे खुलकर अपनी भूमिका सामने रखेंगे और संगठन तथा कामगारों के हितों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार के पक्षपात को स्वीकार नहीं किया जाएगा. उनका कहना था कि प्रबंधन को कामगारों और श्रमिक संगठनों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करने के लिए बाध्य किया जाएगा. 

फ्रांसिस दारा का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब उनके तबादले को लेकर श्रमिक राजनीति में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे. बता दें कि 5 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार उन्हें भटाड़ी उपक्षेत्र से रैयतवारी उपक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया है उनके तबादले के कारणों को लेकर भले ही अलग-अलग चर्चाएं चल रही हों, लेकिन उन्होंने इसे संगठन के निर्णय के रूप में स्वीकार करते हुए यह साफ कर दिया कि उनका अगला कदम व्यक्तिगत हित से नहीं, बल्कि संगठनात्मक भूमिका और कामगारों के मुद्दों से तय होगा. 

फ्रांसिस दारा का रुख BMS के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है लंबे समय से श्रमिक हितों को लेकर मुखर रहने वाले दारा को संगठन में जमीन से जुड़े सक्रिय नेताओं में गिना जाता है उनके तबादले को लेकर उठ रही चर्चाओं के बीच उनका यह बयान संगठन के भीतर किसी कमजोरी का नहीं, बल्कि नई रणनीति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है रैयतवारी उपक्षेत्र में उनकी नई जिम्मेदारी से BMS के कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों में नई ऊर्जा आने की संभावना जताई जा रही है. 

खास बात यह है कि दारा ने तबादले को लेकर किसी व्यक्तिगत नाराजगी का प्रदर्शन करने के बजाय संगठन के निर्णय को सर्वोच्च मानकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है यही रुख उन्हें अन्य श्रमिक नेताओं से अलग पहचान देता है उनका संदेश साफ है कि कार्यक्षेत्र बदलने से संघर्ष की दिशा नहीं बदलती और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता किसी एक उपक्षेत्र तक सीमित नहीं होती. आगामी दिनों में वेकोली में श्रमिक संगठन सदस्यता प्रक्रिया महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश करने जा रही है ऐसे समय में दारा जैसे सक्रिय और प्रभावशाली नेता का कार्यक्षेत्र बदलना संगठनात्मक दृष्टि से निश्चित रूप से महत्वपूर्ण घटनाक्रम है रैयतवारी उपक्षेत्र में उनकी मौजूदगी से वहां BMS की गतिविधियों को मजबूती मिलने और संगठनात्मक विस्तार को नई धार मिलने की उम्मीद की जा रही है. 

दारा ने बातचीत के दौरान यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में वे कई ऐसे मुद्दों को सामने ला सकते हैं जिन पर अब तक पर्दे के पीछे चर्चा होती रही है हालांकि उन्होंने इन संभावित खुलासों का पूरा विवरण सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन उनके ‘आर-पार की लड़ाई’ वाले बयान ने श्रमिक राजनीति में हलचल जरूर बढ़ा दी है.

अब तक उनके तबादले को लेकर सवाल उठाने वालों के लिए दारा का स्पष्टीकरण काफी स्पष्ट है कि तबादला हुआ है लेकिन संघर्ष खत्म नहीं हुवा कार्यक्षेत्र बदला है, भूमिका नहीं, संगठन के फैसले को स्वीकार करते हुए उन्होंने जिस आक्रामक तेवर का संकेत दिया है उससे साफ है कि आने वाले दिनों में वेकोली के श्रमिक मुद्दों पर BMS की आवाज और अधिक मुखर हो सकती है.

फ्रांसिस दारा का यह रुख BMS की संगठनात्मक ताकत को भी रेखांकित करता है व्यक्तिगत पद या कार्यस्थल से ऊपर संगठन को रखने वाले दारा ने यह संदेश दिया है कि श्रमिक राजनीति में पद और स्थान बदल सकते हैं लेकिन कामगारों के अधिकारों के लिए संघर्ष की प्रतिबद्धता नहीं बदलती. अब रैयतवारी में उनका नया अध्याय शुरू होगा और इसी के साथ यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि उनके नेतृत्व में BMS किस तरह अपनी आगामी रणनीति को जमीन पर उतारता है.

देखिए स्थानांतरण को लेकर फ्रांसिस दारा की प्रतिक्रिया





Post a Comment

0 Comments