नजूल की जमीन पर वेकोली का कब्जा?

 





नजूल की जमीन पर वेकोली का कब्जा?

◾वर्षों से अनधिकृत रूप से संचालित हो रहा चंद्रपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अस्पताल 

 चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है उपलब्ध सरकारी दस्तावेजों और सूचना के अधिकार के तहत स्वयं वेकोली द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर यह सवाल उठने लगा है कि क्या नजूल भूमि पर बिना आवश्यक वैधानिक अनुमति के वर्षों से क्षेत्रीय अस्पताल संचालित किया जा रहा है?

बताया जा रहा है कि संबंधित भूमि नजूल के स्वामित्व में दर्ज है बावजूद इसके इस जमीन पर वेकोली का क्षेत्रीय अस्पताल लंबे समय से संचालित होने की जानकारी सामने आई है इस मामले में सबसे गंभीर पहलू यह है कि राज्य शासन, जिला प्रशासन तथा स्थानीय प्राधिकरण से आवश्यक अनुमति, जमीन के उपयोग में परिवर्तन अथवा अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन किया गया था या नहीं , इस पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार सूचना के अधिकार के माध्यम से प्राप्त दस्तावेजों तथा सरकारी रिकॉर्ड के निरीक्षण के बाद दस्तावेजों में नजूल भूमि का उल्लेख स्पष्ट रूप से मौजूद है और अस्पताल के निर्माण एवं संचालन के लिए आवश्यक अनुमतियां उपलब्ध नहीं हैं तो यह मामला महज तकनीकी खामी नहीं बल्कि सरकारी जमीन के उपयोग और नियमों के पालन से जुड़ा गंभीर प्रशासनिक प्रश्न बन सकता है.

इस मामले ने वेकोली की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं एक ओर वेकोली अपनी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है तो दूसरी ओर यदि नजूल भूमि पर उसके स्वयं के कब्जे या उपयोग की पुष्टि होती है तो उस पर नियमों का पैमाना क्या होगा?

अब सवाल यह है कि क्या कानून और नियम सभी के लिए समान हैं या सरकारी जमीन के मामले में अलग-अलग मापदंड अपनाए जा रहे हैं? जिससे अब इस पूरे मामले में जिला प्रशासन, चंद्रपुर महानगरपालिका, नजूल विभाग तथा संबंधित शासकीय विभागों द्वारा भूमि के स्वामित्व, अस्पताल निर्माण की अनुमति, भूमि उपयोग, भवन अनुमति और वर्षों से किए जा रहे संचालन की वैधानिकता की जांच किए जाने की मांग की जा रही है.



Post a Comment

0 Comments