श्री गजानन महाराज की पवित्र चरण पादुकाओं का बल्लारपुर में मंगल आगमन

 





श्री गजानन महाराज की पवित्र चरण पादुकाओं का बल्लारपुर में मंगल आगमन

◾ आज रविवार 23 अगस्त 2026 को मंगल आगमन 

◾गोरक्षण वार्ड स्थित कोपरकर निवास पर होगा पादुका दर्शन सोहळा; श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित रहने का आवाहन


बल्लारपुर,( Rajya Reporter News ) : ब्रह्मांडनायक श्री गजानन महाराज की पवित्र चरण पादुकाओं का बल्लारपुर शहर में रविवार, 23 अगस्त 2026 को मंगल आगमन होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर शहर के गोरक्षण वार्ड स्थित कोपरकर निवास स्थान पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष चरण पादुका दर्शन सोहळे का आयोजन किया गया है।

रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं को श्री गजानन महाराज की पवित्र चरण पादुकाओं के दर्शन का लाभ प्राप्त होगा। इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक अवसर को लेकर भक्तों में उत्साह का वातावरण है।

इस पावन अवसर पर श्री गजानन महाराज के भक्तों से सहकुटुंब उपस्थित रहकर पवित्र चरण पादुकाओं के दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ लेने का आवाहन विनोद कोपरकर एवं संजय कोपरकर ने किया है।

श्रद्धालुओं के लिए यह अवसर आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन दर्शन सोहळे का लाभ लेने की अपील की गई है।



Post a Comment

0 Comments