बायोमेट्रिक अटेंडेंस की चंद्रपुर क्षेत्र में उड़ रही धज्जियां!
◾रैयतवारी उपक्षेत्र ‘अव्वल’, मनमानी से इन-आउट का खेल
चंद्रपुर,( Rajya Reporter News ) : वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र में अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए लागू बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली अब सवालों के घेरे में आ गई है उपलब्ध जानकारी और प्राप्त प्रमाणों के अनुसार रैयतवारी उपक्षेत्र में बायोमेट्रिक अटेंडेंस के नियमों की सबसे अधिक अनदेखी किए जाने का आरोप सामने आया है.
बताया जा रहा है कि रैयतवारी उपक्षेत्र में कार्यरत कुछ कर्मचारी बायोमेट्रिक प्रणाली में अपनी सुविधा के अनुसार इन-आउट दर्ज कर रहे हैं आरोप है कि उपस्थिति दर्ज करने की इस प्रक्रिया में नियमों को ताक पर रखा जा रहा है और कई मामलों में कर्मचारियों पर प्रबंधन का अपेक्षित नियंत्रण नजर नहीं आ रहा है.
गंभीर बात यह है कि इन अनियमितताओं की जानकारी होने के बावजूद क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है यदि बायोमेट्रिक प्रणाली में दर्ज उपस्थिति और कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति का मिलान किया जाए तो स्थिति स्पष्ट हो सकती है.
अब सवाल यह है कि कर्मचारियों की उपस्थिति पर निगरानी रखने के लिए लगाई गई बायोमेट्रिक व्यवस्था ही यदि मनमानी का माध्यम बन जाए तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? क्या रैयतवारी उपक्षेत्र में बायोमेट्रिक अटेंडेंस के रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच कर संबंधित कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी?







0 Comments