टाटा शोरूम में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; 20.57 लाख रुपये का माल बरामद

 




टाटा शोरूम में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; 20.57 लाख रुपये का माल बरामद


चंद्रपुर ( Rajya Reporter News ) : रामनगर पुलिस थाना क्षेत्र में टाटा शोरूम के गोदरेज लॉकर से नकदी चोरी के सनसनीखेज मामले का स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की चंद्रपुर शहर टीम ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी और वारदात में प्रयुक्त वाहन सहित कुल 20,57,140 रुपये का माल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को रामनगर पुलिस थाने में टाटा शोरूम के गोदरेज लॉकर का ताला खोलकर नकदी चोरी किए जाने का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय अपराध शाखा की चंद्रपुर शहर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी प्रथम प्रभाकर दडमल (24 वर्ष), निवासी उमरेड, जिला नागपुर को हिरासत में लिया। पुलिस थाना रामनगर, चंद्रपुर में  अपराध क्रमांक: 974/2026 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 एवं 331(4) दर्ज किया।

 पूछताछ के बाद उसके कब्जे से 57,140 रुपये नकद तथा चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई टाटा हैरियर कार (अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये) जब्त की गई। इस प्रकार कुल 20,57,140 रुपये का मुद्देमाल बरामद किया गया।

आरोपी को आगे की जांच के लिए रामनगर पुलिस थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह कार्रवाई उपविभाग चंद्रपुर शहर एवं स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी), चंद्रपुर की संयुक्त टीम द्वारा की गई।





Post a Comment

0 Comments