क्षेत्रीय अस्पताल में वेकोली मुख्यालय की जांच टीम देगी दस्तक, कई अनियमितताओं का होगा खुलासा !

 



क्षेत्रीय अस्पताल में वेकोली मुख्यालय की जांच टीम देगी दस्तक, कई अनियमितताओं का होगा खुलासा ! 

 चंद्रपुर,( Rajya Reporter News ) : वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अस्पताल पिछले कई महीनों से लगातार विवादों के केंद्र में बना हुआ है अस्पताल में कथित अनियमितताओं, मरीज के परिजन के साथ असभ्य व्यवहार, ड्यूटी में लापरवाही तथा वेकोली के नियमों की खुलेआम अवहेलना जैसे गंभीर आरोपों के बाद अब वेकोली मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति गठित करने की जानकारी है इतना ही नही तो मुख्यालय की टीम जल्द ही क्षेत्रीय अस्पताल का निरीक्षण करने की जानकारी है जिससे कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

सूत्रों के अनुसार अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर मरीज के परिजन ने पुलिस सहित वेकोली के सीएमडी समेत संबंधित विभाग के अधिकारी तक शिकायतें पहुंचाई थीं .  आरोप है कि अस्पताल में कार्यरत कुछ डॉक्टर एवं कर्मचारी निर्धारित ड्यूटी समय का पालन नहीं करते और अपनी सुविधा के अनुसार अस्पताल का संचालन करते हैं इसका सीधा खामियाजा दूर-दराज से आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है जिन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है.

आरोप यह भी हैं कि अस्पताल में अनुशासन पूरी तरह चरमरा चुका है और नियमों की धज्जियां खुलेआम उड़ाई जा रही हैं इन सबके बावजूद क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने पर उनकी भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है बताया जा रहा है कि अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी की मौन सहमति होने के कारण हालात लगातार बिगड़ते गए. 

सबसे गंभीर आरोप क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी पर लगाए जा रहे हैं बताया जा रहा है कि चंद्रपुर क्षेत्र में पदस्थापना होने के बावजूद वे प्रतिदिन वणी क्षेत्र से वेकोली द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से आना-जाना करते हैं जो कि वेकोली के नियमों और संसाधनों के उपयोग संबंधी प्रावधानों का उल्लंघन है तथा वाहन का व्यक्तिगत सुविधा के लिए उपयोग किया जा रहा है. 

इसके अलावा साप्ताहिक अवकाश की ड्यूटी आवंटन में भी मनमानी, कर्मचारियों को नियमों के विपरीत ड्यूटी देने तथा प्रशासनिक निर्णयों में पारदर्शिता नहीं बरतने जैसे आरोप भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि जांच समिति अस्पताल के प्रशासनिक रिकॉर्ड, ड्यूटी रोस्टर, उपस्थिति रजिस्टर, क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी के वाहन उपयोग तथा अन्य व्यवस्थाओं की भी बारीकी से जांच करेगी. 

अब पूरे मामले में वेकोली मुख्यालय की जांच समिति की रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो क्षेत्रीय अस्पताल के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक सकती है वहीं अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर लंबे समय से उठ रहे सवालों का जवाब भी इस जांच से मिलने की उम्मीद की जा रही है.

समाचार में लगाए गए आरोप शिकायतों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं जांच समिति की रिपोर्ट एवं आधिकारिक निष्कर्ष आने के बाद ही आरोपों की पुष्टि मानी जाएगी.




Post a Comment

0 Comments