क्षेत्रीय चिकित्सालय में फिर बड़ी लापरवाही? अस्पताल से मरीज गायब, 40 घंटे तक प्रशासन बेखबर!

 



क्षेत्रीय चिकित्सालय में फिर बड़ी लापरवाही? अस्पताल से मरीज गायब, 40 घंटे तक प्रशासन बेखबर!

चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : चंद्रपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय चिकित्सालय में एक बार फिर प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठे हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जुलाई की रात करीब 8:45 बजे पुरुष वार्ड में भर्ती मरीज  ( कर्मचारी ) बिना किसी सूचना के अस्पताल से चला गया. हैरानी की बात यह है कि मरीज के अस्पताल से गायब होने के बावजूद करीब 40 घंटे तक कोई प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई. 

सूत्रों के मुताबिक घटना शनिवार रात की है जबकि मामला सोमवार शाम उजागर हुआ, ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर दो दिन तक अस्पताल प्रशासन क्या करता रहा? क्या मरीज के लापता होने की जानकारी समय पर थी या कार्रवाई में चूक हुई?

बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी शनिवार दोपहर से अस्पताल में नहीं थे और सोमवार को भी अनुपस्थित रहे , ऐसे में यह भी सवाल उपस्थित हो रहा है कि उनके अवकाश के दौरान अस्पताल का प्रभार किस अधिकारी के पास था और मरीज के गायब होने पर उसने क्या कार्रवाई की? क्या पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई थी?

अस्पताल में भर्ती मरीज की सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह अस्पताल प्रशासन की होती है ऐसे में मरीज का इस तरह अस्पताल से गायब होना सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही दोनों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है.

लगातार सामने आ रही घटनाओं से क्षेत्रीय चिकित्सालय की कार्यप्रणाली पर सवाल गहराते जा रहे हैं जिससे अब वेकोली प्रबंधन ने निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग  हो रही है.




Post a Comment

0 Comments