निलंबित कर्मचारी के समर्थन में जाने वाले स्वयं मुसीबत में? ओवरमैन समेत दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

 



निलंबित कर्मचारी के समर्थन में जाने वाले स्वयं मुसीबत में? ओवरमैन समेत दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र के दुर्गापुर रैयतवारी कॉलरी में निलंबित किए गए कर्मचारी के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है जिस कर्मचारी के समर्थन में कुछ कर्मचारी नेता सामने आए थे अब उन्हीं में से दो कर्मचारियों पर प्रबंधन के कार्रवाई की तलवार लटकती नजर आ रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रबंधन द्वारा निलंबित कर्मचारी के मामले में की जा रही जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि और सत्यापन के लिए दो कर्मचारियों को बयान दर्ज कराने हेतु बुलाया गया था जिनमे एक सेफ्टी कम प्रोडक्शन असिस्टेंट तथा एक ओवरमैन शामिल हैं बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारियों ने सक्षम अधिकारियों के समक्ष घटना के संबंध में जानकारी देने और बयान दर्ज कराने से इनकार कर दिया. 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्गापुर, रैयतवारी कॉलरी के खान प्रबंधक द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि जांच प्रक्रिया में सहयोग न करना तथा घटना के संबंध में जानकारी देने से इंकार करना कंपनी के प्रमाणित स्थायी आदेशों के तहत गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है जिससे दोनों कर्मचारियों से तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है इतना ही नहीं तो निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में उनके विरुद्ध कंपनी नियमों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.

बताया जा रहा है कि यह मामला केवल एक कर्मचारी के निलंबित तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे कई ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं जो संगठन प्रतिनिधियों के बीच चल रहे टकराव की ओर इशारा करते हैं तो वही जांच में सहयोग करने के बजाय बयान देने से इनकार करने की घटना ने पूरे प्रकरण को और अधिक संवेदनशील बना दिया है.

खदान परिसर में चर्चा है कि निलंबित कर्मचारी के समर्थन में खड़े हुए कुछ लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है प्रबंधन की इस कार्रवाई के बाद कर्मचारियों और श्रमिक संगठनों के बीच भी हलचल तेज हो गई है.

इस मामले से जुड़े कुछ और चौंकाने वाले खुलासे हमारी अगली खबर में प्रकाशित की जाएगी.




Post a Comment

0 Comments