मोरवा एयरपोर्ट विस्तार और आधुनिकीकरण को मिली गति, मुख्यमंत्री ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

  



मोरवा एयरपोर्ट विस्तार और आधुनिकीकरण को मिली गति, मुख्यमंत्री ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

◾राज्य के पूर्व वन, सांस्कृतिक कार्य एवं मत्स्य व्यवसाय मंत्री तथा विधायक सुधीर मुनगंटीवार के प्रयासों को एक और महत्वपूर्ण सफलता

चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : चंद्रपुर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत राज्य के पूर्व वन, सांस्कृतिक कार्य एवं मत्स्य व्यवसाय मंत्री तथा विधायक सुधीर मुनगंटीवार के प्रयासों को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

 जिले के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत राज्य के पूर्व वन, सांस्कृतिक कार्य एवं मत्स्य व्यवसाय मंत्री तथा विधायक सुधीर मुनगंटीवार के प्रयासों को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है उनके सतत प्रयासों के चलते मोरवा हवाई अड्डे के विस्तार, आधुनिकीकरण तथा रनवे विस्तार परियोजना को गति मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

 मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक दीपक कपूर को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं मुख्यमंत्री के इस निर्णय से लंबे समय से लंबित मोरवा एयरपोर्ट विकास परियोजना को नई दिशा मिलने की उम्मीद जगी है।

 बताया जा रहा है कि इस हवाई अड्डे के विस्तार और आधुनिकीकरण से चंद्रपुर जिले के औद्योगिक, पर्यटन और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने हाल ही में मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर मोरवा एयरपोर्ट के विकास संबंधी विषय पर विस्तृत चर्चा की थी उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष जिले की बढ़ती औद्योगिक एवं पर्यटन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया।

 मुनगंटीवार ने बताया कि चंद्रपुर जैसे औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण जिले में बेहतर हवाई संपर्क समय की मांग है चंद्रपुर जिला खनिज संपदा, ऊर्जा उत्पादन, सीमेंट एवं इस्पात उद्योगों के लिए राज्य में विशेष पहचान रखता है वहीं प्रसिद्ध ताडोबा-अंधारी व्याघ्र परियोजना के कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं इसके बावजूद जिले में उपलब्ध हवाई सुविधाएं वर्तमान आवश्यकताओं की तुलना में अपर्याप्त हैं।

 जिससे निवेश, उद्योग और पर्यटन विकास की संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं वर्तमान में चंद्रपुर के मोरवा एयरपोर्ट की रनवे लंबाई लगभग 900 मीटर है जो केवल छोटे विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त मानी जाती है नियमित यात्री विमान सेवाएं शुरू करने के लिए रनवे विस्तार, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के मानकों के अनुरूप सुविधाओं का विकास तथा अन्य आधारभूत संरचनात्मक कार्य आवश्यक हैं।

 मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के बाद अब परियोजना की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने विश्वास व्यक्त किया कि एयरपोर्ट विकास परियोजना के पूर्ण होने से जिले में उद्योग, निवेश, पर्यटन और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी उन्होंने कहा कि चंद्रपुर के विकास से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए उनका प्रयास भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा.




Post a Comment

0 Comments