अबब्बा! हॉस्पिटल बंद, मगर कैंटीन चालू?

 



अबब्बा! हॉस्पिटल बंद, मगर कैंटीन चालू?

◾पैथोलॉजिस्ट चला रहे अस्पताल की कैंटीन, क्षेत्रीय चिकित्सालय में नया मामला उजागर ..

 चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय चिकित्सालय विगत कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है आए दिन इस अस्पताल से जुड़े नए-नए मामले सामने आ रहे हैं बावजूद इसके क्षेत्रीय महाप्रबंधक स्तर पर अब तक किसी ठोस कार्रवाई के संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं  इसी बीच अस्पताल से जुड़ा एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय चिकित्सालय में कार्यरत एक पैथोलॉजिस्ट को अस्पताल प्रबंधन द्वारा उनके मूल दायित्वों के साथ-साथ अस्पताल कैंटीन की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी द्वारा 23 दिसंबर 2025 को जारी आदेश में संबंधित पैथोलॉजिस्ट को तत्काल प्रभाव से कैंटीन संचालन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. 

गौरतलब है कि किसी भी अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील मानी जाती है मरीजों की जांच रिपोर्ट, रोगों की पहचान और उपचार प्रक्रिया में उनकी भूमिका अहम होती है ऐसे में एक तकनीकी एवं चिकित्सा संबंधी जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारी को कैंटीन जैसे गैर-चिकित्सकीय कार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार के दिन अस्पताल सामान्यतः बंद रहता है और केवल अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को ही ड्यूटी पर बुलाया जाता है वहीं यह भी चर्चा है कि रविवार को अस्पताल की कैंटीन भी बंद रहती है ऐसे में कैंटीन से जुड़े कर्मचारी को पैथोलॉजी कार्य के नाम पर रविवार की ड्यूटी किस आधार पर दी जा रही है इसको लेकर अस्पताल में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

इस मामले में अब विजिलेंस विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर सवाल खड़े हो रहे हैं यदि आरोपों में सच्चाई पाई जाती है तो यह मामला प्रबंधन की अनियमितता का गंभीर उदाहरण माना जा सकता है.

राज्य रिपोर्टर न्यूज द्वारा इस अस्पताल से जुड़ी कुछ और महत्वपूर्ण जानकारियां अगली खबर में प्रकाशित की जाएंगी.






Post a Comment

0 Comments