चंद्रपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में सुरक्षा नियमों की खुली अनदेखी?
◾बिना आवश्यक अनुमति के अस्पताल संचालन के आरोप
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अस्पताल पिछले कुछ दिनों गंभीर अनियमितताओं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर सवालों के घेरे में आ गया है आरोप है कि यह अस्पताल आवश्यक वैधानिक अनुमति एवं सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना अनाधिकृत रूप से संचालित किया जा रहा है इस संवेदनशील मामले को देखते हुए कर्मचारियों एवं उनके परिजनों में भय और असुरक्षा का माहौल बनने लगा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल संचालन के लिए जिन संबंधित विभागों से अनुमति आवश्यक होती है वह प्रक्रिया पूर्ण नहीं किए जाने की बात सामने आ रही है इतना गंभीर मामला उजागर होने के बावजूद वेकोली मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अब तक संज्ञान नहीं लिया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है.
कर्मचारियों के बीच यह चर्चा है कि यदि अस्पताल में किसी मरीज की जान पर बन आई या कोई बड़ा हादसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?
सूत्रों के अनुसार अस्पताल में संचालित किचन भी कथित रूप से बिना आवश्यक मानकों और अनुमति के चलाया जा रहा है जिस स्थान पर मरीजों का भोजन तैयार किया जाता है वहाँ की स्वच्छता, गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं जिससे मरीजों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर भी अब सवाल उठने लगे हैं यदि भोजन निर्माण प्रक्रिया ही नियमों के विपरीत है तो मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ से इनकार नहीं किया जा सकता.
इस बीच एक और चौंकाने वाला पहलू अस्पताल भवन से जुड़ा हुआ है जानकारी के अनुसार अस्पताल भवन के निर्माण और उपयोग के लिए संबंधित बांधकाम विभाग की आवश्यक अनुमति तक नहीं ली गई, यदि यह तथ्य सही है तो यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं बल्कि नियमों की खुली अवहेलना का गंभीर मामला माना जा रहा है ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर बिना वैधानिक मंजूरी के इतना संवेदनशील अस्पताल किसके संरक्षण में संचालित हो रहा है ?
सबसे चिंताजनक विषय अस्पताल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सामने आया है बताया जा रहा है कि अस्पताल में आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त अग्निशमन उपकरण उपलब्ध नहीं हैं ऐसे में यदि कोई अग्नि दुर्घटना होती है तो अस्पताल में भर्ती मरीजों, कर्मचारियों और परिजनों की सुरक्षा भगवान भरोसे रहने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता.
स्थानीय स्तर पर अब संबंधित विभागों से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।जा रही है कर्मचारियों और नागरिकों का कहना है कि जब आम संस्थानों पर नियमों का कठोर पालन लागू किया जाता है तब एक संवेदनशील अस्पताल को कथित रूप से नियमों से ऊपर रखकर संचालित किए जाने पर प्रशासन की चुप्पी समझ से परे है यदि इस मामले में जिला प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है.






0 Comments