चंद्रपुर शहर में चोरों ने अस्पताल को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात
◾एक लाख रुपये से अधिक की नकद और अन्य कीमती कागजात चोरी
CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात विडियो
चंद्रपूर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने शहरवासियों में चिंता निर्माण कर दी है इस बीच चोरों ने इस बार एक निजी अस्पताल को निशाना बनाते हुए डॉक्टर के केबिन में चोरी की वारदात को अंजाम दिया , यह पूरी घटना अस्पताल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है.
शहर के जटपुरा गेट परिसर स्थित प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मनीष मूंदड़ा के अस्पताल में शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे दो अज्ञात चोर घुस आए उस समय अस्पताल का स्टाफ और मरीजों के परिजन नींद में थे जिसका फायदा उठाकर चोर मुख्य दरवाजे से अंदर दाखिल हुए ओर सीधे डॉक्टर के केबिन तक पहुंचे और वहां रखी नकदी व महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया, बताया जा रहा है कि अलमारी में रखे एक लाख रुपये से अधिक की नकद और अन्य कीमती कागजात चोरी कर लिए गए, चोरों ने अलमारी का दरवाजा धारदार औजार से तोड़कर वारदात को अंजाम दिया और बड़ी ही सफाई से मौके से फरार हो गए.
यह पूरी घटना CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रही है जिसमें चोर बेखौफ होकर अस्पताल के अंदर आते और बाहर जाते नजर आ रहे हैं खास बात यह है कि यह अस्पताल शहर के व्यस्त इलाके में स्थित है जिससे अब ऐसे स्थानों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
सुबह जब अस्पताल का स्टाफ पहुंचा तो केबिन का सामान अस्त-व्यस्त मिला , घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस का कहना है कि फुटेज में दिखाई दे रहे आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा, इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और शहरवासियों में दहशत का माहौल है.







0 Comments