बायोमैट्रिक सिस्टम की धज्जियां उड़ा रहा कर्मचारी!
◾मनमर्जी से ‘इन-आउट’ कर कार्यालय से गायब
◾विजिलेंस जांच की उठी मांग
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र के एक उपक्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी द्वारा बायोमैट्रिक अटेंडेंस प्रणाली का खुलेआम दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित कर्मचारी का कोई निर्धारित कार्यालयीन समय नहीं है और वह अपनी सुविधा के अनुसार ही कार्यालय में आकर उपस्थिति दर्ज कराते है .
बताया जा रहा है कि जब भी यह कर्मचारी को स्वयं के निजी कार्यों से फुर्सत मिलती है तब वह कार्यालय पहुंचकर बायोमैट्रिक मशीन में ‘इन’ करते है और तुरंत वहां से निकल जाता है.
इसके बाद दोबारा फुर्सत मिलने पर आकर ‘आउट’ करते है हैरानी की बात यह है कि कई बार तो यह कर्मचारी कई-कई दिनों तक ‘आउट’ करना भी जरूरी नहीं समझते.
सूत्रों के अनुसार पिछले माह में भी इस कर्मचारी ने 4 से 5 दिनों तक लगातार ‘इन’ करने के बाद ‘आउट’ नहीं किया, जिससे उसकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं इतना ही नहीं यह कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय हाजिरी लगाते है और उसी हिसाब से ‘आउट’ करते है जिससे बायोमैट्रिक प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिन्ह लग गया है.
बताया जा रहा है कि संबंधित कर्मचारी एक महत्वपूर्ण विभाग में पदस्थ है बावजूद वह कार्यालय में शायद ही कभी नियमित रूप से उपस्थित रहते है इस लापरवाही और मनमानी के कारण विभागीय कार्य भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए अब विजिलेंस विभाग से जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग जोर पकड़ रही है चर्चा है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संबंधित विभाग को इस संबंध में लिखित शिकायत भी सौंपी जा सकती है.







0 Comments