राज्य रिपोर्टर न्यूज़ का असर , खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया प्रबंधन, क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने लगाई फटकार!
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : चंद्रपुर क्षेत्र में प्रशासनिक अनुशासन की धज्जियां उड़ाने वाला मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है इस पूरे प्रकरण का खुलासा राज्य रिपोर्टर न्यूज़ ने प्रमुखता से किया जिससे प्रबंधन में हड़कंप मच गया जिसके बाद उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई है.
हालांकि सवाल यह उठता है कि क्या केवल फटकार से ही वर्षों से चल रही अनियमितताओं पर पर्दा डाला जा सकता है? चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक मुख्यालय स्तर पर किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है इससे यह संदेह गहराता जा रहा है कि कहीं इन अनियमितताओं में मुख्यालय के कुछ अधिकारी भी शामिल तो नहीं?
सूत्रों के अनुसार यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो यह मामला प्रबंधन की साख को गहरी चोट पहुंचा सकता है क्षेत्र में व्याप्त गड़बड़ियों को लेकर कर्मचारियों और संगठन में रोष बढ़ता जा रहा है जिससे अब मांग तेज हो गई है कि मुख्यालय ने तत्काल हस्तक्षेप कर सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे अन्यथा यह मामला और भी बड़ा रूप ले सकता है जिससे पूरे विभाग की छवि पर सवालिया निशान लगना तय है.









0 Comments