भटाडी उपक्षेत्र में विशिष्ट संगठन के पदाधिकारियों पर प्रबंधन की मेहरबानी या चुप्पी?

 




भटाडी उपक्षेत्र में विशिष्ट संगठन के पदाधिकारियों पर प्रबंधन की मेहरबानी या चुप्पी?

चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : चंद्रपुर क्षेत्र के भटाडी उपक्षेत्र में इन दिनों एक गंभीर और विवादास्पद मामला जोर पकड़ता जा रहा है आरोप है कि यहां कुछ कर्मचारियों को बिना पूर्ण कार्य किए ही पूरा वेतन देने की खुली छूट दी जा रही है इससे न केवल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं बल्कि अन्य कर्मचारियों का मनोबल भी गिरता जा रहा है.

राज्य रिपोर्टर न्यूज़ द्वारा पहले दुर्गापुर उपक्षेत्र से जुड़े ऐसे ही मामलों का खुलासा किए जाने के बाद अब भटाडी उपक्षेत्र से भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग ने खुलकर आरोप लगाया है कि यहां ‘काम कम – वेतन पूरा’ का खेल खुलेआम चल रहा है और इसमें एक विशिष्ट कामगार संगठन के पदाधिकारियों का दबदबा साफ नजर आता है.

सूत्रों के मुताबिक भटाडी उपक्षेत्र में कार्यरत अरुण और सुनील नामक दो कर्मचारी निर्धारित कार्य समय में नियमित रूप से अपने कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं रहते इसके बावजूद उन्हें पूरे समय का वेतन, पेड़ हॉलिडे और अवकाश का भुगतान किया जा रहा है हैरानी की बात यह है कि दोनों ही कर्मचारी एक प्रभावशाली कामगार संगठन से जुड़े पदाधिकारी बताए जा रहे हैं.

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या प्रबंधन को इस पूरी स्थिति की जानकारी नहीं है या फिर जानबूझकर आंखें मूंद ली गई हैं? कर्मचारियों में चर्चा है कि क्या संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को बिना काम वेतन लेने का कोई विशेष अधिकार दे दिया गया है?

कर्मचारियों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो कार्य संस्कृति पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगी, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रबंधन ने जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं की तो पूरे मामले के दस्तावेज संबंधित विभागों को सौंपकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी. 

इस मामले में भटाडी उपक्षेत्रीय प्रबंधक से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन कॉल रिसीव नहीं किया, प्रबंधन की यह चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है क्या यह महज संयोग है या फिर कुछ छिपाने की कोशिश?

राज्य रिपोर्टर न्यूज़ ने इसके पुर्व की खबर में दुर्गापुर उपक्षेत्र के कुछ कर्मचारियों के नाम उजागर किये थे जिसको सैकड़ो कर्मचारियों का खासा प्रतिसाद मिला है जिसमे कर्मचारियों ने दुर्गापुर उपक्षेत्र अंतर्गत बिना पूर्ण कार्य किये पूरा वेतन लेने वाले कर्मचारियों के नामों की सूची राज्य रिपोर्टर न्यूज़ को दी है यदि प्रबंधन द्वारा स्वयं हस्तक्षेप कर कार्यवाही नही की गई तो आने वाले समय मे खबर के माध्यम से उजागर करेंगे.

सूत्रों का दावा है कि आने वाले दिनों में रैयतवारी उपक्षेत्र से जुड़े ऐसे ही कई और नाम उजागर किए जाएंगे जिससे यह मामला और व्यापक रूप ले सकता है.




Post a Comment

0 Comments