दुर्गापुर उपक्षेत्र में ‘काम कम - वेतन पूरा’
◾प्रबंधन की मिलीभगत से अनुशासन तार-तार ?
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : चंद्रपुर क्षेत्र के दुर्गापुर उपक्षेत्रीय प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं बिना पूर्ण कार्य किए वेतन लेने वाले कर्मचारियों को कथित रूप से ‘खुली छूट’ दिए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है पहले भी राज्य रिपोर्टर न्यूज़ ने इस मामले को उजागर किया गया था और अब उपक्षेत्र स्तर पर नाम सामने आने से प्रबंधन की जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न लग गया है.
राज्य रिपोर्टर न्यूज़ को प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गापुर उपक्षेत्र में कार्यरत कुछ कर्मचारी—घनश्याम, अविनाश, प्रदीप, विनोद और रईस—निर्धारित कार्यसमय में कार्यस्थल पर नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते, इसके बावजूद उन्हें पूरे समय का वेतन दिया जा रहा है खास बात यह है कि ये सभी कर्मचारी विभिन्न कामगार संगठनों से जुड़े पदाधिकारी बताए जा रहे हैं.
गौरतलब है कि हाल ही में दुर्गापुर उपक्षेत्रीय प्रबंधक का एक बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने स्वयं स्वीकार किया था कि चंद्रपुर क्षेत्र का “वर्किंग कल्चर” कमजोर है और कर्मचारी औसतन 4 घंटे ही काम कर पूरा वेतन लेते हैं जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है अब सवाल यह उठता है कि जब प्रबंधन स्वयं इस स्थिति को स्वीकार कर रहा है तो फिर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?
क्या कामगार संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों को बिना काम वेतन लेने का कोई विशेष अधिकार प्राप्त है? या फिर प्रबंधन जानबूझकर इन पर कार्रवाई से बच रहा है? इससे ईमानदारी से 8 घंटे काम करने वाले कर्मचारियों के साथ अन्याय होने की चर्चा भी तेज हो गई है.
सूत्रों के अनुसार यदि इस मामले में जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संबंधित विभागों में पूरे दस्तावेजों के साथ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी.
इस श्रृंखला की अगली कड़ी में भटाड़ी उपक्षेत्र से जुड़े कुछ और कर्मचारियों के नाम सामने लाने की बात भी कही जा रही है जिससे यह मामला और व्यापक हो सकता है.
इस संबंध में दुर्गापुर के उपक्षेत्रीय प्रबंधक से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि ऐसा अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया है, हालांकि उन्होंने इसकी संभावना से इनकार भी नहीं किया साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की जांच कराए जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.







0 Comments