मिठाई के लालच में तबादला ?
◾2 दिन में पूरी हुई प्रक्रिया पर उठे सवाल !
चंद्रपूर,( राज्य रिपोर्टर न्युज ) : विगत कुछ महीनों से चंद्रपूर क्षेत्र लगातार किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बना हुआ है इस बीच एक और मामला सामने आया है जिसमें आरोप लगाए जा रहे हैं कि “मिठाई” के लालच में महज दो दिनों में एक कर्मचारी का ताबड़तोड़ तबादला महाप्रबंधक कार्यालय में कर दिया गया.
सूत्रों के अनुसार क्षेत्र के कुछ अधिकारियों ने एक विशिष्ट संगठन के साथ कथित साठगांठ कर महाप्रबंधक के मौखिक आदेश का हवाला देते हुए इस तबादले को अंजाम दिया. हैरान करने वाली बात यह है कि जहां सामान्य प्रक्रिया में महीनों लग जाते हैं वहीं यह तबादला मात्र 48 से 72 घंटों के भीतर पूरा करने की जानकारी है.
मामले की भनक लगते ही अन्य संगठनों और पहले से नियमों के तहत तबादले के लिए आवेदन कर चुके कर्मचारियों में भारी रोष देखा जा रहा है कर्मचारियों का आरोप है कि उनके आवेदन महीनों से लंबित हैं लेकिन “चहेते” कर्मचारियों के लिए नियमों को ताक पर रखकर फौरन आदेश जारी किए जा रहे हैं और तो और जैसे ही मामला उजागर होने लगा संबंधित विभाग के टेबल से तबादला आदेश “गायब” कर दिए जाने की चर्चा भी जोरों पर है बताया जा रहा है कि अब मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना देकर आगे की कार्यवाही करवाई जा रही है जिससे प्रबंधन की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न निर्माण हो गए हैं.
आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में “बड़ी मिठाई” का बंटवारा हुआ है यदि यह आरोप सही साबित होते हैं तो यह न केवल प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल खड़े करेगा बल्कि कर्मचारियों के विश्वास को भी गहरी ठेस पहुंचाएगा.







0 Comments