वेकोली में फिर ‘ट्रांसफर गेम’ शुरू? नियमों को दरकिनार कर UG से OC में तबादला, विजिलेंस जांच की मांग

 



वेकोली में फिर ‘ट्रांसफर गेम’ शुरू? नियमों को दरकिनार कर UG से OC में तबादला, विजिलेंस जांच की मांग

चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली चंद्रपुर क्षेत्र में एक बार फिर अंडरग्राउंड (UG) से ओपन कास्ट (OC) के तबादले को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है 3 अगस्त 2023 को Dy. General Manager (Personnel/IR) द्वारा जारी स्पष्ट निर्देशों के बावजूद एक कर्मचारी का नियमों को नजरअंदाज कर UG से OC में तबादला किए जाने का मामला सामने आया है.

सूत्रों के अनुसार इस तबादले में निर्धारित SOP और सब-क्लॉज का पालन नहीं किया गया जिससे इस मामले पर सवाल खड़े हो गए हैं बताया जा रहा है कि संबंधित उपक्षेत्रीय प्रबंधन ने निर्धारित प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए यह आदेश जारी किया है.

3 अगस्त 2023 को Dy. General Manager (Personnel/IR) द्वारा जारी आदेशानुसार UG से OC में तबादले केवल आवश्यकता और स्वीकृत रिक्त पदों के आधार पर ही किए जा सकते हैं तथा कर्मचारी को कम से कम 15 वर्ष UG सेवा पूर्ण करनी चाहिए , इतना ही नही तो

उसके पास न्यूनतम 5 वर्ष की शेष सेवा होना अनिवार्य है ऐसे सभी प्रस्ताव AGM की अनुशंसा और HOD (IR) की स्वीकृति के बाद ही लागू होने चाहिए. 

इस मामले में यह भी चर्चा है कि तबादले के पीछे लेन देन का व्यवहार की आशंका जताई जा रही है चूंकि इससे पूर्व भी चंद्रपुर क्षेत्र में इसी तरह के आरोप सामने आ चुके हैं जहां कई कर्मचारियों के तबादले कथित तौर पर लेन-देन के आधार पर किए गए थे.

उस समय मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय ने हस्तक्षेप कर क्षेत्रीय महाप्रबंधकों के अधिकार स्थगित कर दिए थे जिससे यह प्रक्रिया वर्षों तक ठंडे बस्ते में चली गई थी.

अब एक बार फिर वैसा ही मामल सामने आने के बाद विजिलेंस विभाग द्वारा जांच की मांग जोर पकड़ रही है सूत्रों के अनुसार यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला बड़े घोटाले का रूप ले सकता है.

इस मामले में संबंधित उपक्षेत्रीय प्रबंधक से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।वहीं मानव संसाधन प्रबंधक ने कहा कि, “मुजे याद नहीं है देखना पड़ेगा , ऑर्डर निकला होगा तो निकला होगा , परमिशन से निकला होगा मैं देखकर बताता हूं” कहकर कॉल डिस्कनेक्ट कर दिए.

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि UG से OC तबादलों के पीछे काम करने वाला तथाकथित रॉकेट एक बार फिर सक्रिय हो गया है इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं.

वेकोली प्रबंधन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और क्या वास्तव में दोषियों पर कार्रवाई होती है या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा.




Post a Comment

0 Comments