दुर्गापुर उपक्षेत्रीय प्रबंधक के विवादित बयान पर बवाल, हकालपट्टी की उठी मांग
चंद्रपुर,( राज्य रिपोर्टर न्यूज ) : वेकोली चंद्रपूर क्षेत्र के दुर्गापुर उपक्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा कर्मचारियों के खिलाफ दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान ने पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश निर्माण कर दिया है उपक्षेत्रीय प्रबंधक ने अपने बयान में चंद्रपुर क्षेत्र के कार्यसंस्कृति पर सवाल उठाते हुए कहा कि “यहां कर्मचारी मात्र 4 घंटे काम करते हैं और 8 घंटे का वेतन लेते हैं जिसके चलते क्षेत्र को 400 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है”.
उनके इस बयान के सामने आते ही ईमानदारी से पूरे 8 घंटे मेहनत करने वाले हजारों कर्मचारियों में तीव्र नाराजगी फैल गई है सैकड़ों कर्मचारियों ने इस टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए कड़ा विरोध किया है कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह का सामान्यीकृत आरोप न केवल उनके परिश्रम को ठेस पहुंचाता है बल्कि पूरे श्रमिक वर्ग की छवि को भी धूमिल करता है.
वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि जो कर्मचारी वास्तव में काम करते नहीं या उप क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार 4 घंटे काम कर कार्यस्थल से अनुपस्थित रहते हैं उन पर वे क्यों चुप्पी साधे हुए हैं जिससे पूरे प्रकरण ने और भी संवेदनशील रूप ले लिया है.
कर्मचारियों ने ‘राज्य रिपोर्टर न्यूज़’ के माध्यम से क्षेत्र में सक्रिय श्रमिक संगठनों एवं वेकोली के उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है उनका कहना है कि संबंधित उपक्षेत्रीय प्रबंधक को सार्वजनिक रूप से अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए.
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही माफी नहीं मांगी गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें क्षेत्र से हटाने (हकालपट्टी) की मांग को लेकर व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा.
इस विवाद ने चंद्रपुर क्षेत्र में कार्यसंस्कृति, जवाबदेही और प्रबंधन-कर्मचारी संबंधों पर एक गंभीर बहस को निर्माण कर दिया है.






0 Comments