अनिल कुमार गिरमिल्ला, प्रतिनिधि ( राजुरा )
WCL ( वेकोली ) ओवरमैन कर्मचारी ने की खुदखूशी
राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) : WCL ( वेकोली ) बल्लारपूर क्षेत्र गौरी ओपन कास्ट माइन में कार्यरत ओवरमैन राजा वेंकटेश बोडिगा ( 31 ) ने अपने खुद के क्वार्टर नंबर M 150 में अपने हाथों की नस काटकर आत्महत्या करने की घटना आज सोमवार दि. 9 मई करीब दोपहर के 2 : 00 बजे सामने आई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजा वेंकटेश बोडिगा दोपहर को अपने घर में अकेला था। उसकी सेकंड शिफ्ट 4 : 00 बजे की ड्यूटी थी। मृतक के माता पिता तेलंगाना राज्य के कोत्तागुडेम में रहते है। उसकी पत्नी और एक 3 साल की बेटी है वे पीछले 10-15 दिनों से अपने गांव गए हुए है। वहा के मौजूद नागरिकों में मृतक ( Depression ) मानसिक समस्या से पीड़ित होने की चर्चा है। आज दोपहर को राजा वेंकटेश बोडिगा ने अपने हाथो की नस काट लिया वहा के नागरिकों को इसकी भनक लगी नागरिकों ने उसे बल्लारपुर क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया किंतु तब तक देर हो चुकी थी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। खुदखुशी का कारण अभी तक पता नही चल पाया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।






0 Comments