राजुरा तालुका के रामपुर वासियों ने किया रास्ता रोको आंदोलन। 4 घंटे ठप रही कोयला वाहनों की यातायात।



राजुरा तालुका के  रामपुर वासियों ने किया रास्ता रोको आंदोलन। 4 घंटे ठप रही कोयला वाहनों की यातायात।

◾काम में देरी करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

 ◾वेकोली कोयला खदान से प्रतिदिन 500 वाहनों से हजारों टन कोयला ढोया जाता है।

राजुरा ( राज्य रिपोर्टर ) : पिछले कुछ महीनों से रामपुर की जनता सड़क निर्माण के नाम पर धूल का सामना कर रही है हालांकि कई दिन बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ। आखिरकार धूल से त्रस्त रामपुर वासियों ने शनिवार दिनांक 29 जनवरी 2022 की सुबह 10:00 बजे सास्ती टी प्वाइंट रामपुर सड़क पर उतर कर आंदोलन किया। इस मार्ग पर कोयला ढोने वाले ट्रकों को 4 घंटे जाम कर सड़क निर्माण व दिन में 3 बार पानी का छिड़काव करने की मांग को लेकर आंदोलन किया।

                         रामपुर गवरी कवठाला इस मुख्य मार्ग का काम पिछले कई महीनों पहले शुरू किया गया था परंतु काम अधूरा रहने के कारण 6-7 माह से रुका हुआ है। निर्माण विभाग से इसके बारे में पूछे जाने पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा ऐसा कहा जाता, हालांकि काम शुरू नहीं होने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों का साम्राज्य बन गया और धूल का बवंडर सा उठता दिखाई देता है जिससे रामपुर के लोगों का जीना मुश्किल हो गया और लोगों के घरों में धूल ही धूल छा गई है। इसका नागरिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर व्यापक प्रभाव पड़ रहा है साथ ही इसका क्षेत्र में फसलों पर भी बड़ा असर पड़ रहा है और आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस तरह से काम में देरी करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग नागरिकों ने की।

                         इस मार्ग से गोयगांव, गवरी, पवनी, साखरी वेकोली कोयला खदान से प्रतिदिन 500 वाहनों से हजारों टन कोयला ढोया जाता है। ट्रक मालिक अधिक वहन प्राप्त करने के लिए क्षमता से अधिक कोयले का परिवहन करते हैं इसके चलते सड़क की दयनीय अवस्था है। वेकोली और संबंधित ठेकेदार द्वारा दिन में 3 बार इस सड़क पर पानी का छिड़काव करने, गड्ढों को भरने और तत्काल सड़क का निर्माण करने की मांग प्रदर्शनकारियों ने की। लोक निर्माण विभाग अनुविभागीय अभियंता आकाश बाजारे और संबंधित ठेकेदार प्रतिनिधि आंदोलन स्थल पर पहुंच कर आने वाले 10 फरवरी से सड़क का निर्माण काम शुरू कर, दिन में 3 बार पानी का छिड़काव किया जाएगा और 2 दिन के भीतर गड्ढे भर दिए जाएंगे ऐसा लिखित आश्वासन देने के बाद आंदोलन को विराम दिया गया।

                         इस समय पूर्व विधायक श्री. वामन राव चटप  अपने धरना स्थल का दौरा किया, आंदोलन में रामपुर सरपंच वंदना ताई गौरकर, उपसरपंच सुनीता उरकुडे, पूर्व उपसरपंच हेमलता ताकसांडे, ग्राम पंचायत सदस्य अभिलाष कोदीरपाल, रमेश झाड़े, सिंधु लोहे, शीतल मालेकर, सामाजिक कार्यकर्ता नामदेव गौरकर, शिवसेना के बबन उरकुडे, सिंधु ताई लांडे, रा का तालुकाध्यक्ष संतोष देरकर, सुधाकर काकडे, प्रभाकर लडके, राहुल बानकर, रमेश साल्वे, संजय जनपल्लिवार, शंकर पाचभाई, संध्या घुघुल, कासूबाई रोगे, शोभा मनुस्मारे, सविता हनारे, सिंधु राेगे, सुनंदा पोनालवार, रेखा आत्राम, वंदना अगड़े, लीलाबाई जेनेकर, मारोती उरकुडे, मारोती गव्हाने, पांडूरंग हनुमंते, अतुल खनके, पंकज देरकर, बाबूराव रोगे, विट्ठल पिंपलकर, हर्षल वांढरे, घनश्याम लडके सहित रामपुर के समस्त नागरिक उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments