टाटा ace ने दोपहीया वाहन को टक्कर मारने से दो पहिया वाहन चालक गंभीर जख्मी।
दो पहिया वाहन चालक के सर और पैर में गंभीर चोट।
राजुरा (राज्य रिपोर्टर) : राजुरा तहसील के अंतर्गत आने वाले सास्ती गांव के WCL चेक पोस्ट के पास करीब 2:00 बजे टाटा ace (छोटा हाथी) क्र. MH 34 BG 7189 तेज रफ्तार से चालक चला रहा था।
संतुलन खोने के कारण मोटरसाइकिल सवार को ठक्कर मारने से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हुआ। मोटरसाइकिल सवार का नाम सुशांत बावने (29) निवासी राजूरा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्लारपुर क्षेत्र के सास्ती अंडरग्राउंड खदान में सुशांत बावने माइनिंग ओवरमैन सर्टिफिकेट पीडीपीटी ट्रेनिंग करके घर लौटते समय सास्ती के WCL चेकपोस्ट के पास टाटा ace गाड़ी का नियंत्रण खोजाने के कारण दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में सुशांत का पैर और सर पर गंभीर चोट लगने के कारण सुशांत को बल्लारपुर क्षेत्र के एरिया अस्पताल में ले जाया गया परंतु ब्लीडिंग ज्यादा होने के कारण उसकी मरहमपट्टी कर उसे नागपुर के अस्पताल रेफर किया गया ।






0 Comments